फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, 30 तक ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ी

Fri, 27 Dec 2019 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
train
यात्रियों की और बढ़ी मुसीबत, पहले से रुका है हरिद्वार से देहरादून तक ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन

बरेली। रेलवे ने कोहरे के चलते लंबी दूरी की कई ट्रेनें 30 जनवरी, 2020 तक रद्द कर दी हैं। कुछ साप्ताहिक ट्रेनें दो फरवरी तक रद्द रहेंगी। जंक्शन से गुजरने वाली इन ट्रेनों का संचालन रद्द होने से सर्दी के मौसम में यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, बरेली प्रयाग एक्सप्रेस, हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, गोरखपुर- अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, सियालदह दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली-माल्दा टाउन फरक्का एक्सप्रेस निरस्त चल रही हैं। यह ट्रेनें अब 30 जनवरी तक रद्द रहेंगी। यहां बता दें कि देहरादून स्टेशन पर री-मॉडलिंग के चलते सात फरवरी तक हरिद्वार से देहरादून तक ट्रेनों का संचालन पहले से ही बंद है। वहीं जनता एक्सप्रेस भी 11 नवंबर से रद्द चल रही है।
विज्ञापन


पंजाब मेल समेत तीन ट्रेनों के संचालन में भी तब्दीली
कोहरे के चलते रेलवे ने पंजाब मेल समेत रोजाना की तीन ट्रेनों के संचालन में भी तब्दीली कर दी है। इनमें अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस बुधवार-बृहस्पतिवार, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस बृहस्पतिवार, शनिवार, न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस मंगलवार, लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार, आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस बृहस्पतिवार और शनिवार को नहीं चलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


28 दिसंबर तक रद्द है राज्यरानी एक्सप्रेस
बरेली। कानपुर-झांसी रूट पर गोविंदपुरी और भीमसेन के बीच 14 किलोमीटर सेक्शन पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के चलते राज्यरानी एक्सप्रेस भी 28 दिसंबर तक रद्द चल रही है। यहां बता दें कि राज्यरानी एक्सप्रेस सुबह 6:45 बजे मेरठ सिटी से चलकर दोपहर तीन बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचती है। लखनऊ से यही ट्रेन शाम 4:40 बजे झांसी को जाती है। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 12:05 बजे लखनऊ पहुंचकर 2:25 बजे राज्यरानी एक्सप्रेस बनकर मेरठ सिटी के लिए चलती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed