{"_id":"5df158e08ebc3e880b00ec27","slug":"train-bareilly-news-bly387588540","type":"story","status":"publish","title_hn":"हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस 31 जनवरी तक फैजाबाद नहीं जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस 31 जनवरी तक फैजाबाद नहीं जाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान बाराबंकी-फैजाबाद-जाफराबाद रूट पर होगा ट्रैक मेंटीनेंस
विज्ञापन
बरेली। यात्रियों पर ट्रेनों के संचालन की एक और मुसीबत पड़ने जा रही है। पहले से ही हरिद्वार तक जा रही दून एक्सप्रेस 13 दिसंबर से 31 जनवरी तक बदले हुए रूट से चलेगी। इसके अलावा अकाल तख्त, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस का भी रूट डायवर्ट किया गया है।
15 दिसंबर से यात्रियों के लिए 13 ट्रेनें बंद हो जाएंगी। इस बीच 13 दिसंबर से 31 जनवरी तक रेलवे ने हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस (अप/डाउन) को डायवर्ट किया है। यह ट्रेन बाराबंकी-फैजाबाद-जाफराबाद सिंगल लाइन रूट सेक्शन पर स्लीपर की मेंटीनेंस किए जाने के कारण फैजाबाद न जाकर लखनऊ-सुल्तानपुर होते हुए हावड़ा की ओर जाएगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह ट्रेन अयोध्या जंक्शन, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज जंक्शन और जौनपुर नहीं जाएगी। यहां बता दें कि दून एक्सप्रेस 11 नवंबर से हरिद्वार-देहरादून के बीच रद्द चल रही है।
इसके अलावा 26 दिसंबर को अंबाला के पास सरहिंद राजपुरा रूट पर सराय बंजारा-साधोगढ़ सेक्शन पर कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस और चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस राजपुरा होते हुए जाएगी, जबकि जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस स्नेहवाल होते हुए अमृतसर जाएगी। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी दून एक्सप्रेस के यात्रियों को होगी। अभी उन्हें हरिद्वार से ही ट्रेन पकड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।