{"_id":"5de811078ebc3e547b5e8ce2","slug":"train-bareilly-news-bly386728732","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपासना एक्सप्रेस में यात्री के 90 हजार के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपासना एक्सप्रेस में यात्री के 90 हजार के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी
विज्ञापन
बरेली। उपासना एक्सप्रेस में एक यात्री के बैग में रखे 90 हजार के सोने के जेवर और पांच हजार की नकदी चोरी हो गई, जबकि मुगलसराय एक्सप्रेस में उचक्कों ने एक महिला का पर्स पार कर दिया। दोनों ने जंक्शन के जीआरपी थाने में तहरीर दी है।
हावड़ा से देहरादून जाने वाली 12327 उपासना एक्सप्रेस से अशोक वाल्मीकि परिवार के साथ बरेली आ रहे थे। कोच एस-वन की आरक्षित सीटों पर अशोक और उनकी पत्नी बैठी थीं, जबकि दोनों बेटियां एस-टू कोट की आरक्षित सीटों पर थीं। अशोक ने बताया कि वाराणसी के पास एस-वन कोच में रखा उनका बैग चोरी हो गया। इसकी जानकारी उन्हें ट्रेन के वाराणसी स्टेशन से छूटने के बाद हुई। बैग में 90 हजार रुपये के सोने के जेवर और पांच हजार रुपये की नकदी थी। ट्रेन के बरेली जंक्शन पहुंचने पर उन्होंने जीआरपी थाने में बैग चोरी होने की तहरीर दी। जीआरपी प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि चोरी की सूचना जीआरपी वाराणसी को भेज दी है। उधर, मुगलसराय एक्सप्रेस में शाहजहांपुर से बरेली आ रहीं पंकज मिश्र की मां का पर्स चोरी हो गया। पर्स में दो मोबाइल थे। उन्होंने भी जीआरपी थाने में तहरीर दी है।