फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

आज से चलेगी लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर, तीन साल से रद्द थी ट्रेन

Wed, 27 Nov 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
train
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। तीन साल से कोहरे और ठंड की वजह से बंद सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर बुधवार से फिर से पटरियों पर दौड़ेगी। रेलवे 27 नवंबर से लखनऊ से चलायेगा। वापसी में सहारनपुर से बृहस्पतिवार 28 नवंबर को चलेगी। ट्रेन के न चलने से छोटे-छोटे स्टेशनों के यात्रियों को मंहगे यातायात साधन से यात्रा करनी पड़ रही थी। अब इन स्टेशनों पर चहल-पहल शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

तीन साल पहले रेलवे ने कोहरे और ठंड के कारण जंक्शन से गुजरने चलने वाली तीन ट्रेनों का संचालन रद्द किया था। गर्मियां आने के बाद भी ट्रेनों का संचालन नहीं किया। इसके पीछे रेलवे का तर्क था कि सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड बनाए रखने के लिए पैसेंजर ट्रेनों का रद्द किया गया है। पैसेंजर ट्रेनों के न चलने से फजलपुर, हबीबवाला, मतलबपुर, दलपतपुर, रसुइया, टिसुआ, धनेटा, परसाखेड़ा, बंथरा, ऐंगवा, टोडरपुर, दलेलनगर, उमरताली, रहीमाबाद, काकोरी आदि स्टेशनों के लोगों को परेशानी थी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। रेलवे टाइल टेबिल के अनुसार लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर रात 8:10 बजे लखनऊ से चलकर सुबह 3:40 बजे जंक्शन पहुंचेगी अगले दिन रात आठ बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वापसी में भी सुबह 8:10 बजे सहारनपुर से चलकर शाम 6:35 बजे जंक्शन होते हुए सुबह 4:25 बजे जंक्शन पहुंचेगी। दूसरी ओर ट्रेन के चलने से लोगों में खुशी है, लेकिन उन्हें 16 दिसंबर से ट्रेन का संचालन रुकने की भी आशंका है। दरअसल रेलवे ने 16 दिसंबर से दो दर्जन ट्रेनों को 31 जनवरी तक संचालन न करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को चलाया जा रहा है। इसके न चलने से यात्रियों को काफी परेशानी थी, यात्री लंबे समय से ट्रेन के चलाने की मांग भी कर रहे थे। मानसिंह मीना, एडीआरएम, मुरादाबाद डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed