फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

आज से नजीबाबाद तक ही जाएगी राप्तीगंगा एक्सप्रेस

Tue, 15 Oct 2019 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
train

बुधवार से दून एक्सप्रेस बरेली से हावड़ा के लिए हो जाएगी वापस
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, उपासना समेत कई ट्रेनें 21 तक रद्द

बरेली। मुजफ्फरपुर से देहरादून जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस मंगलवार से नजीबाबाद तक ही जाएगी और वहीं से वापस मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी। हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस बुधवार से देहरादून न जाकर जंक्शन से ही हावड़ा के लिए वापस हो जाएगी। दोनों ट्रेनों के चलने का समय पूर्ववत: ही रहेगा। वहीं, जनता एक्सप्रेस, कुंभ, उपासना, काठगोदाम देहरादून और जबलपुर हरिद्वार एक्सप्रेस को 21 अक्तूबर तक रद्द किया गया है।

रेलवे ने मुरादाबाद डिवीजन के लक्सर-हरिद्वार सेक्शन पर के ऐंथल-पथरी स्टेशनों पर नान इंटरलॉकिंग दो टुकड़ों में होगी। इंटरलॉकिंग 13 अक्तूबर से शुरू हो गई, लेकिन जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों पर मंगलवार से असर शुरू होगा। 22 अक्तूबर तक सप्ताह में तीन दिन चलने वाली राप्तीगंगा एक्सप्रेस देहरादून न जाकर नजीबाबाद से तक ही जाएगी। हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस मंगलवार रात 10:24 बजे जंक्शन पहुंचती है। ये ट्रेन भी देहरादून नहीं जाएगी और जंक्शन से तड़के 3:42 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी। रेलवे ने 19 से 21 अक्तूबर तक वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस, हावड़ा हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस 16 से 21 अक्तूबर, हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस 16 से 19 अक्तूबर, माल्दा टाउन हरिद्वार एक्सप्रेस 14 से 21 अक्तूबर, जबलपुर हरिद्वार एक्सप्रेस 17 अक्तूबर को रद्द किया है। इज्जतनगर मंडल की चार ट्रेनें काठगोदाम देहरादून (12091अप/12092डाउन) और रामनगर हरिद्वार एक्सप्रेस (15033 अप/15034 डाउन) 13 से 20 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed