{"_id":"5d93b5478ebc3e93b31a6c49","slug":"train-bareilly-news-bly378454383","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने चलाईं पूजा स्पेशल ट्रेनें, कंफर्म रिजर्वेशन मिलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने चलाईं पूजा स्पेशल ट्रेनें, कंफर्म रिजर्वेशन मिलने की संभावना
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों को भीड़भाड़ से बचाने के लिए दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रूटीन की ट्रेनों में रिजर्वेशन न होने से यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म सीट मिल सकती हैं। रेलवे ने अभी ट्रेनों का जंक्शन पहुंचने के समय की घोषणा नहीं की है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेनें बृहस्पतिवार से चलनी शुरू होंगी। तीन अक्तूबर को 04401 अप आनंद विहार से माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल, चार अक्तूबर को 04402 डाउन कटरा से वापसी, छह को 04998 डाउन बठिंडा से वाराणसी स्पेशल, सात को 04997 अप की वाराणसी से वापसी, आठ अक्तूबर को 04421 अप लखनऊ से आनंद विहार स्पेशल, नौ अक्तूबर को 04222 डाउन आनंद विहार से वापसी, आठ अक्तूबर को 04501 अप लखनऊ से नंगल डैम, दस अक्तूबर को 04420 डाउन लखनऊ से हजरत निजामुद्दीन, नौ को 04419 अप हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से वापसी, छह अक्तूबर को 04612 डाउन श्री माता वैष्णो देवी से वाराणसी और सात अक्तूबर को 04611 अप वाराणसी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा, 26 अक्तूबर को आनंद विहार से गोरखपुर, 27 अक्तूबर को आनंद विहार से गया, 26 अक्तूबर को आनंद विहार से पटना, 19 अक्तूबर को दिल्ली से छपरा ओर 26 अक्तूबर को आनंद विहार से गया स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।