{"_id":"5e1320978ebc3e87a8206c37","slug":"train-accident-bareilly-news-bly390878469","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मां बस कहती रही - मेरी किस्मत में नहीं बेटे का सुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मां बस कहती रही - मेरी किस्मत में नहीं बेटे का सुख
विज्ञापन
शाहजहांपुर के एमनजई जलालनगर में मृतक अमित सैनी के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी अमित सैनी पुत्र रामकुमार सोमवार को रोडवेज के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर 323 से निकलकर रेलवे ट्रैक के किनारे अंडौआ के पेड़ से पत्ते तोड़ रहा था। उसी समय अप लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस गुजर रही थी। इस बीच अमित ट्रेन की चपेट में आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर बाजार पुलिस ने युवक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां बोली... मेरी किस्मत में ही नहीं बेटे का सुख
- अमित को राजकुमार और सावित्री ने लिया था गोद
शाहजहांपुर। जिस बेटे को पालपोश कर बड़ा किया, वह ट्रेन की चपेट में आकर अपने मां-बाप और छोटी बहन को छोड़कर चला गया। बेटे की अचानक मौत से आहत अमित की मां खुद को कोस रही है और बार-बार यही कह रही है कि मेरी किस्मत में ही बेटे का सुख नहीं है। दरअसल, अमित को रामकुमार और सावित्री ने 18 साल पहले गोद लिया था। जिसे शाहाबाद स्थित बाजार में कोई छोड़ गया था। अमित की मौत ने मां-बाप को झकझोर कर रख दिया है। रामकुमार और सावित्री की एक बेटी लक्ष्मी भी है। उसे भी दोनों ने गोद लिया है। मृतक का परिवार माली का काम करता है।
सोमवार को अमित के फूफा का था दशमा
सोमवार को अमित के फूफा का दशमा था, जिनकी मौत रविवार को बीमारी के चलते हो गई थी। सोमवार को नाते रिश्तेदार दशमा में शामिल होने आए थे। इसी बीच अमित की मौत की खबर सुनकर सभी दंग रह गए।

मृतक अमित सैनी का फाइल फोटो- फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन