फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic system disrupted...severe traffic jams at many places in the city

Bareilly News: ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम...शहर में कई जगह भीषण जाम

Tue, 20 Aug 2024 05:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 20 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Traffic system disrupted...severe traffic jams at many places in the city
बरेली। सावन के अंतिम सोमवार और रक्षाबंधन पर शहर में भीषण जाम रहा। दोपहर तक तो ट्रैफिक व्यवस्था लगभग सामान्य रही, लेकिन इसके बाद शहर के कई इलाकों को जाम से जूझना पड़ा। चौपुला पुल पर हजारों वाहन जाम में फंस गए। अटल और महादेव सेतु पर भी वाहन रेंगते हुए गुजरे। सबसे ज्यादा समस्या बदायूं रोड पर रही। यह हाल तब रहा जब रूट डायवर्जन पूरी तरह से लागू था।
विज्ञापन

सोमवार को शहर में वाहनों का अतिरिक्त दबाव रहा। ट्रेनों और रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। सेटेलाइट से पुराना बस अड्डा और जंक्शन तक बेतरतीब खड़े ऑटो, ई-रिक्शा के कारण कई बार लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दोपहर तीन बजे से चौपुला पुल पर वाहनों का दबाव ज्यादा बढ़ गया। इस कारण सिटी स्टेशन से चौपुला पुल होते हुए बदायूं रोड चीनी मिल तक भीषण जाम लगा रहा। काफी संख्या में वाहन चालकों ने जाम से बचने के लिए अटल सेतु का भी रुख किया। इस कारण वहां भी वाहन रेंगते हुए गुजरे।
विज्ञापन

इधर, कुछ लोगों ने सुभाषनगर पुलिया और शांति विहार के रास्ते चुने तो यहां भी वाहनों की कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिस को यातायात सामान्य कराने में मशक्कत करनी पड़ी। शाम सात बजे के बाद कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस अड्डा के पास अतिक्रमण और डग्गामारी से जाम
दिनभर सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, सेटेलाइट बस अड्डे के आसपास से डग्गामारी भी होती रही, यहां अतिक्रमण भी जाम का प्रमुख कारण बना रहा।


शहर में रूट डायवर्जन था। भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित था। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण दोपहर के समय कुछ समस्या हुई, लेकिन समय से व्यवस्था को नियंत्रित कर लिया गया।-शिवराज, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed