फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic police caught auto loaded meat on satellite

बरेली: ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा मांस से लदा ऑटो, पुलिस को देख फरार हुआ ड्राइवर, घेराबंदी कर पकड़ा

Thu, 04 Feb 2021 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic police caught auto loaded meat on satellite
इसी टेंपों में पकड़ा गया मांस। - फोटो : अमर उजाला

ऑटो में मांस ले जाने की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस ने घेराबंदी की तो ड्राइवर ऑटो छोड़कर भाग निकला। टीएसआई प्रदीप सिंह ने टेंपो कैंट पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन
टीएसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे श्यामगंज की ओर से आ रहे ऑटो में हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मांस आने की सूचना दी थी। नकटिया की ओर जा रहे इस ऑटो को उन्होंने सिपाही मुनेंद्र चौहान की मदद से रोकना चाहा तो ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी। पीछा करके उसे सेटेलाइट पर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान ऑटो चालक ने मांस नकटिया स्लाटर हाउस से लाने की बात कही और फिर मोबाइल देकर बात करने को कहा।
विज्ञापन


टीएसआई ने जैसे ही फोन हाथ में लिया, तभी ड्राइवर वहां से भाग गया। ऑटो में तीन बोरों में मांस मिला। सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर जमा हो गए। कैंट पुलिस का कहना है कि मांस का नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed