फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic jam near Hulasanagara crossing for the whole day

हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास ट्रक खराब होने से दिन भर जाम

Sun, 12 Sep 2021 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam near Hulasanagara crossing for the whole day
हुलासनगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

एक के बाद एक दो वाहन खराब होने से भीषण हुए हालात

विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से पहले शनिवार रात एक बजे बरेली से फर्रुखाबाद खाद लादकर ले जा रहा एक ट्रक शार्ट सर्किट की वजह से खराब हो गया। इसके बाद रात में ही तीन बजे के करीब बरेली से परचून का सामान लादकर शाहजहांपुर जा रही डीसीएम बहगुल नदी से पहले खराब हो गई। इससे जाम लगना शुरू हो गया, जो कि रात में बढ़ता चला गया और सुबह तक फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक पहुंच गया। रविवार को पूरे दिन हाईवे पर जाम लगा रहा, जोकि देर रात तक नहीं खुल सका।

शनिवार रात एक बजे बरेली से खाद लेकर फर्रुखाबाद जा रहा ट्रक सेल्फ में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हुलासनगरा क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से लगभग सौ मीटर पहले हाईवे पर खड़ा हो गया। इस वजह से एक लेन पूरी तरह बंद हो गई। सुबह करीब 11 बजे मैकेनिक को बुलाकर ट्रक ठीक कराकर हटाया गया। उधर बहगुल नदी से पहले बरेली की तरफ से परचून का सामान भरकर शाहजहांपुर जा रही डीसीएम क्लच प्लेटें खराब होने की वजह से हाईवे पर ही खड़ी हो गई। जो रविवार दोपहर एक बजे तक ठीक हो पाई। इससे हाईवे की एक लेन बंद हो गई। दोनों तरफ के वाहन एक ही लेन से गुजरने की वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाम होते-होते बरेली की तरफ तीन किलोमीटर और मीरानपुर कटरा की तरफ दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। मीरानपुर कटरा पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक लिंक रोड की तरफ तो फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने वाहनों को जैतीपुर लिंक रोड पर डायवर्ट किया। इसके बाद वाहनों ने रेंगना शुरू किया, लेकिन देर रात तक आवागमन सामान्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed