फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic diversion in the Bareilly today on Eid Miladunnabi

Bareilly News: ईद मिलादुन्नबी पर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, जरूरी होने पर ही निकलें; देखें रूट प्लान

Mon, 16 Sep 2024 10:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Sep 2024 10:01 AM IST
सार

सोमवार को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व है। इस मौके पर विशाल जुलूस निकलना प्रस्तावित है, जिसमें कई अंजुमन शामिल होंगी। जुलूस के दृष्टिगत शहर में एसएसपी के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक ने वाहनों का डायवर्जन लागू किया है।

विज्ञापन
Traffic diversion in the Bareilly today on Eid Miladunnabi
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ईद मिलादुन्नबी पर शहर में सोमवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। सुबह नौ बजे से शाम को जुलूस खत्म होने तक भारी वाहनों का भी शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। रोडवेज बसों के अलावा चारपहिया छोटे और दोपहिया वाहनों को भी डायवर्ट किया गया है। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को छूट रहेगी।

विज्ञापन


डायवर्जन के दौरान लखनऊ-दिल्ली की ओर जाने-आने वाले वाहनों को फरीदपुर, बड़ा बाइपास, झुमका तिराहा होते हुए निकाला जाएगा। बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ा बाईपास होते हुए पास किया जाएगा। नैनीताल व पीलीभीत से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ा बाइपास, रजऊ तिराहा, फरीदपुर होते हुए पास किया जाएगा। 
विज्ञापन


बरेली-आगरा मार्ग के वाहनों को रजऊ तिराहा से बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज से बदायूं होते हुए निकाला जाएगा। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहा से आगे बड़ा बाइपास पर अंडरपास से आवागमन करे सकेंगे। श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट बस अड्डा जाने-आने वाले भारी वाहन ट्रांसपोर्टनगर से संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

रोडवेज बसों के लिए यह व्यवस्था
  • दिल्ली रूट की बसों का आवागमन सेटेलाइट बस अड्डा से नरियावल, रजऊ, बड़ा बाइपास, विलयधाम, झुमका तिराहा होते हुए किया जाएगा। लखनऊ रूट की बसों का आवागमन सेटेलाइट बस अड्डा से नरियावल, टीपीनगर, फरीदपुर होते हुए किया जाएगा।
  •  बरेली-आगरा रूट की बसें व हलके वाहन मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए आ-जा सकेंगे। 
  • बरेली-बदायूं रूट की बसों व हलके वाहनों का संचालन सेटेलाइट तिराहा, रजऊ तिराहा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होते हुए किया जाएगा।

शहर के अंदर दो और चार पहिया वाहनों का डायवर्जन
  • कुदेशिया अंडरपास, अशोक नगर तिराहा से कोई वाहन कोहाड़ापीर की ओर नहीं आएगा। इस रूट के वाहन सूद धर्मकांटा, डेलापीर की ओर से जा सकेंगे। 
  • इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहा से सभी वाहनों व ऑटो, ई-रिक्शा को डेलापीर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 
  • सूद धर्मकांटा से ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य वाहन कोहाड़ापीर तिराहा की तरफ नहीं आ सकेगें। 
  • मूर्ति नर्सिंग होम की ओर से कोई वाहन कुतुबखाना की ओर नहीं आ सकेगा। इन वाहनों को साहू गोपीनाथ तिराहा से डायवर्ट कर दिया जाएगा। 
  • मिनी बाईपास तिराहे से कोई वाहन सत्यप्रकाश पार्क की तरफ नहीं जा सकेगा। 
  • सुरखा फाटक व गढ़ी चौकी तिराहा से सभी वाहन कोहाड़ापीर की ओर न जाकर वापस हार्टमैन पुल कुदेशिया फाटक से जाएंगे।
  • डेलापीर तिराहा से वाहन सौ-फुटा पूर्वी की तरफ डायवर्जन किए जाएंगे। 
  • सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर व महादेव पुल की तरफ आने वाले वाहन अशोक नगर तिराहा/डेलापीर की तरफ डायवर्ट किया जाएंगे। 
  • पटेल चौक से कोई वाहन नॉवल्टी चौराहा व सिकलापुर की ओर नहीं जा सकेगा। 
  • पटेल चौक से कोतवाली की तरफ आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। 
  • रामगंगा तिराहा से वाहनों को लाल फाटक की ओर डायवर्ज किया जाएगा। 
  • इसाइयों की पुलिया से वाहनों को बियावान कोठी की ओर डायवर्जन किया जाएगा। 
  • मालियों की पुलिया से कोई वाहन श्यामगंज की ओर नहीं आ सकेगा।
  • कार बाजार चौराहे से सभी वाहनों को चौकी चौराहे की ओर डायवर्ट किया गया है। 
  • चौकी चौराहे से कोई रोडवेज बस पुराना बस अड्डा नहीं जा सकेगी। 
  • संजय नगर तिराहे से वाहनों को पीलीभीत बाइपास की तरफ डायवर्जन किया जाएगा। 
  • किला क्रॉसिग से कोई वाहन कुतुबखाना व सिटी सब्जी मंडी की ओर नहीं जा सकेगा। 
  • सत्यप्रकाश पार्क से सभी वाहन मिनी बाइपास भेजे जाएंगे। 
  • श्यामगंज चौराहे से वाहन कुतुबखाना की ओर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed