{"_id":"614a314d8ebc3e915c2ae349","slug":"traders-met-dm-asked-how-long-will-the-public-continue-to-struggle-on-the-lucknow-highway-bareilly-news-bly4603144110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिले व्यापारी, पूछा- लखनऊ हाईवे पर कब तक जूझती रहेगी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिले व्यापारी, पूछा- लखनऊ हाईवे पर कब तक जूझती रहेगी जनता
विज्ञापन
ज्ञापन देने जाते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा- हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न बन पाना सिस्टम की नाकामी
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ हाईवे पर जाम और हादसों के मुद्दे पर मंगलवार को व्यापारी सुरक्षा फ ोरम एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम नितीश कुमार को ज्ञापन देकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हुलासनगरा क्रॉसिंग पर सालों बाद भी ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ न हो पाना आम जनता की दिक्कतों से पल्ला झाड़ने जैसा है।
महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि लखनऊ हाईवे पर 11 सालों से काम चल रहा है। इसके बाद भी लोगों को गड्ढों और जाम से निजात नहीं मिल पाई है। पब्लिक की दिक्कतों की इस कदर अनदेखी हो रही है कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए बने जिन गार्डर को रेलवे ने लगाने से मना कर दिया है, वे सर्विस रोड के किनारे ओवरब्रिज के नीचे ही रख दिए हैं। ये गार्डर जाम की समस्या और बढ़ा रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि जाम से राहत दिलाने के नाम पर जो पुलिस चौकी बनाई गई है, उस पर भी पर्याप्त स्टाफ नहीं है। लिहाजा उसका भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
व्यापारियों ने कहा कि सर्विस रोड पर हुए गड्ढों को बरसात बाद भी नहीं भरा गया है। ये गड्ढे इतने भीषण हैं कि वाहनों के टायर फट जाते हैं। डीएम ने व्यापारियों के सामने ही एनएचआई अधिकारियों से बात कर उन्हें व्यापारियों की ओर से रखी गई समस्याओं के बारे में बताया और ओवरब्रिज के नीचे रखे गार्डर हटाने का निर्देश दिया। सर्विस रोड के गड्ढे भी भरवाने को कहा। इस मौके पर महानगर प्रभारी रोहित जिंदल, दीपक द्घिवेदी, विष्णु शुक्ला, संजय अग्रवाल, राघवेंद्र वर्मा, सोनू मौर्या, सरदार प्रभजोत सिंह व अवनींद्र समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।