फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders hit by rain; suffer losses.

Bareilly News: बारिश की मार से कारोबारियों को झटका, नुकसान

Sat, 10 Oct 2026 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Traders hit by rain; suffer losses.
धान के खराब होने पर कारोबारी चिंतित, एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज। लगातार हो रही बारिश ने धान कारोबारियों और 22 राइस मिलर के मालिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण खुले में रखा धान भीगने से खराब होने लगा है। नमी बढ़ने के कारण धान में सड़न पैदा होने लगी है। इस पर कारोबारी दो करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका जता रहे हैं। राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकरमुआवजा दिलाने की मांग की है।
फरीदापुर गांगा नवादा गांव में ग्रीन एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक सनिल गंगवार और शकील अहमद ने बताया कि बारिश के चलते मिल परिसर में सूख रहा धान बारिश की भेंट चढ़ गया है। बारिश से धान की गुणवत्ता खराब होने का सीधा असर उसके बाजार मूल्य पर पड़ सकता है। भीगे और सड़े धान की मांग कम होने के साथ उसकी बिक्री में भी परेशानी आ सकती है। इससे कारोबारियों की लागत निकलना मुश्किल हो गया है। मोहम्मद उस्मान ,नाजमीन बी का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। संवाद
विज्ञापन

--
मुआवजे के लिए 386 किसानों को चुना गया
एसडीएम सचिन यादव ने बताया कि राइस मिलर के मालिकों को सरकार की ओर से काई मुआवजा नहीं मिलता है। 33 प्रतिशत से ऊपर बाले नुकसान वाले किसानों को मुआवजा मिलता है। अभी तक तहसील से 386 किसानों को चयनित कर लिया गया है। बाकी का चयन प्रक्रिया जारी है। तहसील से 61 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान हुआ है, जिसमें 12 लाख रुपये का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed