{"_id":"687813e56805570baa0b2d90","slug":"tractors-and-machines-mining-on-government-land-seized-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102072-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरकारी जमीन पर खनन कर रहे ट्रैक्टर और मशीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरकारी जमीन पर खनन कर रहे ट्रैक्टर और मशीन पकड़े
विज्ञापन
फरीदपुर। सरकारी जमीन पर खनन कर मिट्टी ले जाकर पटान कर रहे खनन माफिया के ट्रैक्टर व मशीन को पुलिस ने पकड़ एक ढाबे पर खड़ा करा लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
फरीदपुर क्षेत्र के नवादावन गांव में सरकारी जमीन पर यहां का एक व्यक्ति ट्रैक्टर व मशीन से खनन कर पटान कर रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो सरकारी जमीन पर खनन करते ट्रैक्टर व मशीन पुलिस को मिल गई। मौके पर कार्रवाई न होता देख ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर व मशीन को कब्जे में लेकर नजदीक के ढाबे पर खड़ा करा दिया है। इसके बाद से खनन माफिया ट्रैक्टर व मशीन छुड़ाने के लिए थाने के चक्कर लगाने लगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीणों ने सरकारी जमीन से खनन करने के खिलाफ एक सामूहिक शिकायती पत्र एसडीएम फरीदपुर को दिया है, जिसमें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इधर, फरीदपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहसील प्रशासन की सूचना पर खनन कर रही ट्रैक्टर व मशीन को पकड़ लिया है। इस मामले में तहसील प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। संवाद