फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tractor trolly on track, emergency break by shrmjeevi

ट्रैक पर ट्रॉली खराब, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी श्रमजीवी

Sat, 07 Nov 2020 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
tractor trolly on track, emergency break by shrmjeevi
बरेली। श्रमजीवी एक्सप्रेस आने से चंद मिनट पहले ही जब पीतांबरपुर स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग का बूम गिराया जा रहा था, ऐन तभी क्रॉसिंग पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली रेल ट्रैक पर ही खराब हो गई। यह नजारा देखकर घबराए गेटमैन के रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को मेसेज करने के बाद ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। अचानक जोरदार ब्रेक लगने से कई यात्री बर्थ से गिरकर घायल हो गए। कुछ यात्रियों का बरेली जंक्शन पर उपचार तक कराना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात दस बजे गेटमैन राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस गुजारने के लिए क्रॉसिंग बंद कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली रेलवे क्रॉसिंग पर खराब हो गई। कुछ ही मिनटों में ट्रेन आने वाली थी लिहाजा गेटमैन ने तुरंत रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचना दी। कंट्रोल के निर्देश पर ड्राइवर ने ट्रेन को क्रॉसिंग से पहले रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो कई यात्री बर्थ से नीचे आ गिरे और चुटैल हो गए। इस घटना के बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस करीब बीस मिनट तक मौके पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने क्रेन से ट्रैक्टर-ट्राली को हटवाया और उसे कब्जे लेने के साथ ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया। ड्राइवर के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिसौदिया ने बताया कि ड्राइवर रंजीत थाना सुभाषनगर के करेली का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed