फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tractor-trolley overturns into ditch after cattle appear in its path; driver dies.

Bareilly News: मवेशी सामने आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, चालक की मौत

Mon, 20 Jul 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns into ditch after cattle appear in its path; driver dies.
अलीगंज। आंवला-अलीगंज मार्ग पर इस्माइलपुर गांव के पास सोमवार देर रात छुट्टा मवेशी सामने आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। चालक की दबने से मौत हो गई। संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ के मिल्क देवरा खास निवासी अतर सिंह एथेनॉल फैक्टरी से मक्के की खल भरकर लौट रहे थे। उसके बाहर ही हादसा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अतर सिंह सोमवार देर रात इस्माइलपुर गांव के पास स्थित एथेनॉल फैक्टरी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मक्के की खल (मवेशियों का चारा) भरकर लौट रहे थे। फैक्टरी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने छुट्टा मवेशी सामने आ गया। उसको बचाने के प्रयास में चालक अतर सिंह का नियंत्रण खो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। उसके नीचे दबने से अतर सिंह की मौत हो गई। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि सड़क हादसे में चालक की मौत हुई है। राहगीरों की सूचना पर गई पुलिस ने जेसीबी मशीन से शव को निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed