{"_id":"68547b2c71b9a46a240e0d53","slug":"tractor-driver-who-killed-a-vegetable-vendor-by-dumping-silt-on-him-has-been-arrested-bareilly-news-c-4-lko1064-665676-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सब्जी विक्रेता पर सिल्ट पलटकर जान लेने वाला ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सब्जी विक्रेता पर सिल्ट पलटकर जान लेने वाला ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
नगर निगम का ठेकेदार पहले ही भेजा जा चुका जेल
बरेली। नाले के सिल्ट से भरी ट्रॉली पलटकर सब्जी विक्रेता की जान लेने वाले ट्रैक्टर चालक को बारादरी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया गया है। मामले में नगर निगम के ठेकेदार बदायूं निवासी नईम शास्त्री को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। ट्रैक्टर चालक फरार चल रहा था।
बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी सब्जी विक्रेता सुनील प्रजापति 22 मई की दोपहर घर के बाहर छांव में सो रहे थे। इस दौरान मोहल्ले में नगर निगम का ठेकेदार नईम शास्त्री नालों की सफाई करा रहा था। नाले से निकले सिल्ट को ट्रॉली में भरने के बाद इसे दूसरे स्थान पर फेंकना था, लेकिन सिल्ट की ट्रॉली सुनील के ऊपर पलट दी गई। इससे दम घुटने के कारण सुनील की मौत हो गई। घटना के बाद मय ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक वहां से भाग गया। मृतक के पिता गिरवर ने नगर निगम के ठेकेदार नईम शास्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
नईम को पुलिस ने 22 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच के दौरान सामने आया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली भोजीपुरा थाने के गांव आसपुर प्रीमतराम निवासी शिवपाल चला रहा था। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शिवपाल को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद