{"_id":"5da5972d8ebc3e016756280b","slug":"tractor-driver-ran-off-when-stopped-policeman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की तो सिपाही को ही कुचल गया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की तो सिपाही को ही कुचल गया चालक
Tue, 15 Oct 2019 03:23 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 15 Oct 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
लखीमपुर खीरी के परसपुर चौकी के पास देर रात चौकी इंचार्ज के साथ गश्त के दौरान एक सिपाही बुरी तरह घायल हो गया। दरअसल परसपुर चौकी इंचार्ज सोमवार देर रात सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान गदानिया के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखी, जिसे उन्होंने रुकवाने की कोशिश की।
विज्ञापन
सिपाहियों के रोकने के बाद भी चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका और सिपाही हरेंद्र के ऊपर ही चढ़ा दिया। इससे सिपाही को कई जगह गंभीर चोटें आईं हैं। बताया गया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन