फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Track ready, do not move Pi Agra Fort Express

ट्रैक तैयार, फिर नहीं चल  पाई आगरा फोर्ट एक्सप्रेस

Sat, 15 Apr 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 15 Apr 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Track ready, do not move Pi Agra Fort Express
file photo - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ की वादियों को ताज नगरी आगरा से जोड़ने वाली आगरा फोर्ट (कुमाऊं एक्सप्रेस) कासगंज ट्रैक तैयार होने के बाद भी नहीं चल पाई है। हालांकि इस गाड़ी को शुरू करने की मांग केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार रेल मंत्री सुरेश प्रभु के सिटी स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई अभी तक नहीं हुई है। 
विज्ञापन

काठगोदाम से चलकर आगरा तक जाने वाली आगरा फोर्ट (कुमाऊं एक्सप्रेस) एक्सप्रेस दो प्रांतों, यूपी और उत्तराखंड, के बाशिंदों के लिए सबसे महत्वपूर्ण गाड़ी थी। यह गाड़ी रात में चलकर सुबह आगरा फोर्ट पहुंच जाती थी, जिससे कामकाजी लोग दिन भर काम निपटाने के बाद शाम को वापस आने वाली इस गाड़ी से आ जाते थे। 
विज्ञापन

इसी बीच लालकुआं-भोजीपुरा के बीच ब्राडगेज ट्रैक बनाने का जब काम शुरू हुआ तो यह गाड़ी बंद कर दी गई। फिर बरेली-कासगंज ट्रैक बनाया गया। इसके बनने के बाद इस एक्सप्रेस ट्रेन के चलने की उम्मीद जगी थी। यह ट्रैक भी पिछले दिनों ओके हो गया। बारह मार्च से गाड़ियां भी चलने लगीं, लेकिन अभी तक आगरा फोर्ट शुरू नहीं हो सकी है, जिससे लोगों को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रामनगर से आगरा फोर्ट के लिए सप्ताह में एक दिन ट्रेन चलती है। लोगों का कहना है कि अगर इसी ट्रेन को प्रति दिन चलाया जाए या फिर इसे द्विसाप्ताहिक ट्रेन कर दिया जाए तब भी कुछ राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल एक्सप्रेस भी चलाई जाए
लालकुआं-भोजीपुरा लखनऊ जाने वाली नैनीताल एक्सप्रेस को भी बंद कर दिया गया है। इस एक्सप्रेस से अधिकतर उत्तराखंड के लोग लखनऊ से पीलीभीत तक आते थे। मीटरगेज ट्रैक को ब्राडगेज में तब्दील करते हुए इसे बंद कर दिया गया था। अब पीलीभीत तक तो ट्रैक तैयार हो गया है, लेकिन आगे अभी काम चल रहा है, इसलिए यह ट्रेन बंद है और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 


अगर जनता की डिमांड आएगी तो आगरा फोर्ट (कुमाऊं एक्सप्रेस) चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। अभी रामनगर से आगरा फोर्ट तक साप्ताहिक एक्सप्रेस चलाई जा रही है, जो प्रमुख स्टेशनों से होते हुए आगरा को जाती है। 
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed