फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tower wagon ran from Bareilly City to Kasganj Junction at a speed of 90

बरेली सिटी से कासगंज जंक्शन तक 90 की स्पीड से दौड़ा टावर वैगन

Mon, 22 Jun 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tower wagon ran from Bareilly City to Kasganj Junction at a speed of 90
टावर वैगन से ओएचई का स्पीड टेस्ट करते केपीटीएल के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कासगंज से बरेली सिटी के बीच आज दौड़ागा इलैक्ट्रिक लोको इंजन

विज्ञापन
बरेली। रविवार को कासगंज से बरेली सिटी टावर वैगन का गति परीक्षण पैंटोग्राफ के जरिए कर ओएचई की फिटनेस जांची गई, जो एक दम सही आई। यह परीक्षण 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से किया गया।
बरेली सिटी-कासगंज के बीच रेललाइन के विद्युतीकरण का काम काफी पहले ही पूरा हो चुका है। अब कार्यदायी संस्था कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (केपीटीएल) ने कासगंज-बरेली सिटी के बीच टॉवर वैगन से गति परीक्षण किया। परीक्षण सुबह 11 बजे कासगंज जंक्शन से शुरू हुआ। टावर वैगन 80-90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तय कर अपराह्न एक बजे बरेली सिटी पहुंचा और यहीं से वापस लौट गया। परीक्षण की रिपोर्ट कार्यदायी संस्था ने रेलवे के उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

रेल विकास निगम लिमिटेड, इज्जतनगर मंडल के प्रबंधक कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि पैंटोंग्राफ से ओएचई की टेस्टिंग सफलता पूर्वक कर ली गई है। अब कासगंज से बरेली सिटी के लिए सोमवार को इलैक्ट्रिक लोको पायलट दौड़ाया जाएगा। यह ट्रायल कासगंज जंक्शन से सुबह 11 बजे शुरू होगा। उन्होंने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 25 जून को सीआरएस ट्रायल संभव है। आज हुए ट्रायल में केपीटीएल के सीनियर इंजीनियर प्रशांत जैना, आरई इलैक्ट्रिक सैय्यद इरफान, आरवीएनएल के मैनेजर आरसी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed