फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Toll will have to be paid at two locations on the Mathura highway between Badaun and Bareilly

UP News: मथुरा हाईवे पर बदायूं और बरेली के बीच दो जगह देना होगा टोल, बनाए जाएंगे चार बाइपास

Mon, 05 Jan 2026 10:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 10:59 AM IST
सार

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस हाईवे पर बदायूं के कछला और बरेली के देवचरा में टोल प्लाजा भी बनेगा। इससे बरेली-मथुरा के बीच वाहन चालकों को दो जगह टोल टैक्स देना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Toll will have to be paid at two locations on the Mathura highway between Badaun and Bareilly
निर्माणधीन बरेली-मथुरा हाईवे। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे के फेज-फोर में बरेली-बदायूं खंड पर निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। बरेली-बदायूं खंड पर टोल प्लाजा के लिए स्थान भी तय कर लिए गए हैं। बदायूं के कछला और बरेली के देवचरा के पास टोल प्लाजा बनाया जाएगा। ऐसे में बरेली जाने वाले लोगों को दो जगहों पर टोल प्लाजा से होकर निकलना पड़ेगा। अभी कोई टोल नहीं है।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अनुसार, बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे की कुल लंबाई 228 किलोमीटर है, जिसे वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 7,700 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में चार चरणों में काम चल रहा है। 
विज्ञापन


मथुरा से कासगंज के बीच लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कासगंज से बदायूं के बीच भी 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है। अब फेज-फोर में बरेली-बदायूं के बीच निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


650 करोड़ से बनाए जाएंगे बाइपास 
बरेली-बदायूं खंड पर कुल चार बाइपास प्रस्तावित हैं, जिन पर करीब 650 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भमोरा और देवचरा के बीच पांच किलोमीटर लंबे बाइपास का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा बदायूं के बिनावर और मलगांव के पास भी बाइपास बनाए जाएंगे। मलगांव में रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है।

परियोजना पर एक नजर

  • कुल लागत : 7,700 करोड़ रुपये
  • कुल लंबाई : 228 किमी 
  • फ्लाईओवर : 20 
  • अंडरपास : 26 
  • बड़े पुल : 5
  • रेलवे ओवरब्रिज : 6 

25 से अधिक जिलों को मिलेगा लाभ
बरेली-मथुरा-आगरा नेशनल हाईवे (आगरा-बरेली ग्रीन कॉरिडोर) के पूर्ण होने से आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं और बरेली सहित 25 से अधिक जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे और इस नेशनल हाईवे के आपस में जुड़ने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि मथुरा-बरेली हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बदायूं में कछला के पास व बरेली में देवचरा के पास हाईवे पर टोल प्लाजा बनाए जाएंगे। हाईवे का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed