फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Toll tax will not increase old rates will remain applicable

Toll Tax: चुनाव के वक्त राहत... नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, पुरानी दरें ही रहेंगी लागू

Mon, 01 Apr 2024 01:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 01:16 PM IST
सार

एक अप्रैल से टोल टैक्स की नई दरें लागू नहीं हुई। टोल टैक्स में प्रस्तावित वृद्धि को अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Toll tax will not increase old rates will remain applicable
फरीदपुर टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मौसम में जनता के लिए राहत भरी खबर है। टोल टैक्स में एक अप्रैल से प्रस्तावित वृद्धि को अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल टोल टैक्स की पुरानी दरें ही लागू रहेंगी। 

विज्ञापन


एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की तरफ से एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाने के निर्देश सभी टोल प्लाजा के कर्मचारियों को दिए गए थे। ऐसे में बरेली से दिल्ली, लखनऊ, पीलीभीत और नैनीताल की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को टोल के रूप में पहले से ज्यादा धनराशि देनी पड़ती। इसके लिए एनएचएआई की तरफ से गजट भी जारी कर दिया गया था। 
विज्ञापन


टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने 31 मार्च की रात 12 बजे से बढ़े हुए टोल को वसूलने की तैयारी भी कर ली थी। 31 मार्च की दोपहर में शासन की तरफ से एनएचएआई के अधिकारियों के पास संदेश आया। इसमें कहा गया कि बढ़ा हुआ टोल टैक्स अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। बरेली मंडल के सभी टोल बूथों पर मैनेजरों को इसके बारे में बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदपुर टोल प्लाजा के मैनेजर संजीव गुप्ता ने बताया कि अग्रिम आदेश तक बढ़ा हुआ टोल न वसूलने के मौखिक निर्देश मिले हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता को राहत देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। चुनाव के बाद इसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed