फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Toll dramatically to offer contract

टोल टैक्स के ठेके का प्रस्ताव नाटकीय ढंग से पास

Fri, 26 Feb 2016 02:17 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 26 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कैंट में टोल टैक्स के ठेके को लेकर सभासदों और बोर्ड प्रशासन के बीच काफी खींचतान हुई। न न करते सभासद अगले दिन हां कर बैठे और नाटकीय ढंग से प्रस्ताव पास हो गया।
विज्ञापन

  कैंट बोर्ड में बुधवार को हुई बैठक में 16 प्रस्तावों के बीच एक प्रस्ताव टोल टैक्स ठेके का अलग से रखा गया। सभासदों ने प्रस्ताव यह कहकर गिरा दिया कि इस पर अलग से चर्चा की जाए। इस मुद्दे पर काफी देर सभासदों और बोर्ड प्रशासन के बीच बहस भी हुई। सीईओ को यहां तक कहना पड़ा कि क्या उन्हें बोर्ड के लिए ढाई करोड़ रुपये नहीं चाहिए। इसी बीच तय हुआ कि अगले रोज इसके लिए अगल से बैठक की जाए। इस पर सभी की सहमति बन गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि रात में सभी सभासद एक स्थान पर एकत्र हुए और तय हुआ कि वह बृहस्पतिवार की बैठक में शामिल नहीं होंगे। इसकी भनक किसी तरह कैंट बोर्ड प्रशासन को लग गई। आनन-फानन में प्रशासन ने तय किया कि सभासदों के अलावा जो अन्य सदस्य हैं, खासतौर से सेना के सदस्य उन्हें बुलाकर बैठक का कोरम पूरा कर लिया जाए। इस बात की खबर सभासदों को भी लग गई। सुबह जब बैठक का समय हुआ तो एक सभासद को छोड़कर सभी पहुंच गए। प्रस्ताव रखा गया और सर्वसम्मति से पास भी हो गया। बैठक की अध्यक्ष ब्रिगेडियर एएन झा ने की। इस मौके पर सीईओ प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मीता सती, एडम कमांडेंट अमित वीर पांड्या, एडीएम सिटी अरुण कुमार, सभासद शिखा नायर, मदन सिंह बिष्ट, अब्दुल हमीद, राज कुमार,  दुर्ग अभियंता, एसईएमओ, संजय कपूर, मनीष भावे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट के पार्कों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
- बिना एंट्री नहीं मिलेगा प्रवेश, आईडी भी दिखानी होगी
बरेली। कैंट के पार्कों की मिली शिकायत पर कैंट बोर्ड प्रशासन सख्त हो गया है। तय कर दिया गया है कि अब कैंट के पार्कों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही गेट पर एंट्री दर्ज कराए बिना कोई प्रवेश नहीं कर पाएगा।

यह व्यवस्था पिछले दिनों चिल्ड्रेन पार्क में मिली शिकायत के आधार पर की जा रही है। इसमें पता चला था कि बच्चों के पार्क में कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे। इसे लेकर सीईओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चिल्ड्रेन पार्क और गांधी पार्क (फूल बाग) के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। पार्क में आने वालों को अपना नाम-पता दर्ज कराने के साथ ही आईडी भी दिखानी होगी। इसके बिना पार्कों में प्रवेश नहीं मिलेगा। ढाटा बांधकर प्रवेश पर भी रोक रहेगी। पार्क के ठेकेदारों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे गेट पर टिकट दर अंकित करें। साथ ही पार्किंग के लिए साइकिल, बाइक और कार किराये की लिस्ट भी लगाएं। लोगों से अनावश्यक पैसा न लिया जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed