फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Toilet is official ... it is forbidden to drink more water

टॉयलेट सरकारी है... ज्यादा पानी पीना मना है

Wed, 01 Nov 2017 02:15 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 01 Nov 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Toilet is official ... it is forbidden to drink more water
टायलेट

विज्ञापन
चमचमाते टॉयलेट का प्रयोग करने के आदी कान्वेंट स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों को स्पोर्ट्स स्टेडियम में काफी बुरे हालात से गुजरना पड़ रहा है। स्टेडियम का टॉयलेट इतना गंदा शिक्षक और बच्चे उसमें जाना नहीं चाहते। टॉयलेट न जाना पड़े, इसलिए इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन की स्पोर्ट्स मीट में यहां आए अधिकतर शिक्षकों और बच्चों ने पानी पीना कम कर दिया है। स्पोर्ट्स मीट की कवरेज करने पहुंची अमर उजाला टीम से कुछ बच्चों ने शिकायत की तो हमने स्थिति का जायजा लिया तो हालात वाकई खराब दिखे। कुछ बच्चे लघुशंका के लिए स्टेडियम के पीछे की दीवार का प्रयोग कर रहे थे, इक्का-दुक्का नाक बंद करके टॉयलेट में जाते दिखाई दिए।

गर्ल्स टॉयलेट पर कोई साइन ही नही... फोटो 
महिलाओं के शौचालय में पांच केबिन बने हैं। इनमें दो ही खुले मिले जो काफी गंदे थे। एक केबिन में काले रंग की टंकी रखी हुई है, जिसका कोई प्रयोग नहीं है। बाकी दो पर ताला लगा है। वाश बेसिन की टैब भी टूटी है। बच्चों को टॉयलेट प्रयोग करने के बाद अपनी बोतल से ही हाथ धोना पड़ रहा है। शौचालय के बाहर ‘महिला शौचालय’ का कोई साइन भी नहीं लगा है। बैडमिंटन हॉल के टॉयलेट पर भी ताला लगा हुआ है। 
विज्ञापन


ब्वायज टॉयलेट कीचड़ जैसे हालात फोटो 
ब्वायज टॉयलेट को शिक्षक और छात्र जैसे-तैसे प्रयोग कर रहे थे। अंदर कीचड़ जैसे हालात देखकर कुछ बच्चे बाहर आ गए। चार यूरिनल में पाइप न होने से गंदगी फैल रही है। चार शौचालय में से तीन गंदे पड़े है। एक में काली टंकी रखी है। दो वॉश बेसिन में एक टूटी पड़ी है, जबकि दूसरे में पानी का पाइप न होने से कीचड़ फै ल रहा है। शौचालय के बाहर कोई साइन भी नहीं बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चे शौचालय प्रयोग करने से बच रहें हैं। कुछ बच्चों ने टॉयलेट साफ करवाने की मांग भी की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हमने निगम से मोबाइल टॉयलेट मांगा था, लेकिन कुछ कारणों से नहीं दिया गया। 

- पारुष अरोड़ा, अध्यक्ष, इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन 

एक बार सुबह सफाई होती है। इसके बाद कर्मचारी स्टेडियम में जुट जाते हैं। 2000 बच्चे हैं, इसलिए बार-बार प्रयोग होने से यह गंदा हो जाता है। एक महिला शिकायत करने आईं भी थीं। हालांकि, मैंने अब तक शौचालय की स्थिति नहीं देखी है। 
- लक्ष्मी शंकर सिंह, प्रभारी आरएसओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed