फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today SIT will file final report in High Court in chinmayanand case

चिन्मयानंद प्रकरणः आज एसआईटी हाइकोर्ट में दाखिल करेगी फाइनल रिपोर्ट

Thu, 28 Nov 2019 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
Today SIT will file final report in High Court in chinmayanand case
चिन्मयानंद केस - फोटो : अमर उजाला

चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण की जांच पूरी करने के बाद एसआईटी 28 नवंबर को शपथ पत्र के साथ फाइनल रिपोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल करेगी। एसआईटी को मामले की जांच पूरी करने में दो माह लग गए। 

विज्ञापन


इस दौरान एसआईटी ने 105 लोगों से पूछताछ की। 24 महत्वपूर्ण भौतिक और 55 अभिलेखीय साक्ष्यों को इकट्ठा कर सीजेएम कोर्ट में छह नवंबर को चार्जशीट सौंपी।

पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर एलएलएम की छात्रा ने एसएस लॉ कॉलेज में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं, छात्रा और उसके दोस्त संजय, सचिन, विक्रम पर चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। 
विज्ञापन


चिन्मयानंद पर आरोप लगाने के बाद छात्रा लापता हो गई थी, जो अपने दोस्त संजय के साथ राजस्थान के दौसा में 30 सितंबर को पुलिस को मिली थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने की वजह से इन दोनों ही मामलों की जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी के पास दोनों मामले छह सितंबर को पहुंचे थे। दोनों ही मामलों में चौक कोतवाली में दर्ज एफआईआर की कॉपी और पुलिस की शुरूआती जांच को परखने व अधिकारियों से वार्ता के बाद एसआईटी ने नए सिरे से जांच शुरू की तो दोनों ही मामलों की परतें खुलती चली गईं। 

एसआईटी ने दुष्कर्म मामले में चिन्मयानंद को आरोपी पाते हुए 20 सितंबर को गिरफ्तार किया और छात्रा के दोस्त संजय, सचिन, विक्रम को फिरौती मामले में आरोपी पाते हुए इसी दिन गिरफ्तार कर लिया। जबकि छात्रा को भी फिरौती मामले में 25 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर और भाजपा नेता अजीत सिंह के भी नाम सामने आए। 


इन दोनों पर आरोप लगा कि इन्होंने चिन्मयानंद से सवा करोड़ रुपये फिरौती मांगी थी। जांच पूरी कर एसआईटी ने सीजेएम कोर्ट में छह नंबर को चार्जशीट दाखिल कर दी थी। वहीं, एसआईटी के सह विवेचक इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने बताया कि टीम के एसपीओ कुलदीप सिंह संपूर्ण जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट को 28 नवंबर को सौंप देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed