{"_id":"60f71f968ebc3e72ee581037","slug":"today-no-entry-of-heavy-traffic-bareilly-news-bly4537821200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शहर में नहीं घुसेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शहर में नहीं घुसेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की वजह से बुधवार को सुबह सात से शाम सात बजे तक ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान भारी वाहन शहर में नहीं घुस सकेंगे। शहर की सड़कों पर युवा तेज रफ्तार से बाइक न दौड़ाकर हंगामा न करें, इसके लिए भी चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक रूट डायवर्जन के दौरान बदायूं रोड से आने वाले सभी भारी वाहन रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से फरीदपुर होकर गंतव्य तक जा सकेंगे। कोई भी भारी वाहन रामगंगा तिराहे से चौपुला पुल की तरफ नहीं आएगा। लखनऊ से दिल्ली-मेरठ की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुए गंतव्य तक जाएंगे। दिल्ली-मेरठ की तरफ से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़े बाईपास से फरीदपुर होते हुए निकलेंगे। पीलीभीत और नैनीताल से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास फरीदपुर होते हुए लखनऊ जाएंगे।
पीलीभीत और बीसलपुर से आने वाले भारी वाहन बदायूं की तरफ जाने के लिए विलयधाम और नवदिया झाला से फरीदपुर और बुखारा मोड़ से रामगंगा होते हुए निकलेंगे। वापसी में भी इनका यही मार्ग होगा। पीलीभीत और नैनीताल से आने वाले भारी वाहन दिल्ली के लिए बड़ा बाईपास होते हुए जाएंगे। बरेली से बदायूं जाने वाले भारी वाहन सेटेलाइट और जीरो प्वाइंट व इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर, बुखारा मोड़ से रामगंगा होते हुए जाएंगे। दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें परसाखेड़ा तिराहा से बड़ा बाईपास, विलयधाम से बैरियर नंबर दो होते हुए सेटेलाइट तिराहा से चौकी चौराहा होते हुए पुराने बस स्टैंड को जाएंगे। यही रूट बरेली से दिल्ली जाने वाली बसों का होगा।