{"_id":"61181f618ebc3ee05211b9f1","slug":"today-jan-gana-mana-will-resonate-at-exactly-10-o-clock-bareilly-news-bly456421987","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ठीक 10 बजे गूंजेगा जन-गण-मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ठीक 10 बजे गूंजेगा जन-गण-मन
विज्ञापन
मेरा चेहरा तिरंगा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शहर के चौराहों, मोहल्लों और गलियों में भी होगा राष्ट्रगान
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के कार्यक्रमों की शृंखला में रविवार को स्वतंत्रता दिवस पर ठीक सुबह दस बजे पूरे शहर में राष्ट्रगान की गूंज सुनाई देगी। चौराहों, कॉलोनियों और प्रतिष्ठानों पर लोग ध्वजारोहण कर जन-गण-मन गाएंगे।
इस आयोजन के तहत शहर के श्यामगंज, शहीद चौक, धर्मकांटा, गली नवाबान, सर्किट हाउस चौराहा, कोतवाली के सामने, पटेल चौक, नगर निगम के सामने, एकता नगर, शील चौराहा, संजयनगर मोड़, संजयनगर चौराहा, कैंट, पुराना शहर समेत और भी कई जगहों पर मां तुझे प्रणाम के तहत सामूहिक राष्ट्रगान के आयोजन में हिस्सा लेंगे। विभिन्न व्यापारी और सामाजिक संगठनों के साथ इसमें स्थानीय लोग शामिल होंगे। अमर उजाला की लोगों से अपील है कि कार्यक्रम के दौरान कोविड गाइड लाइन का ख्याल जरूर रखें। बाजार में जहां भी राष्ट्रगान में हिस्सा लें, वहां सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं।

अमर उजाला कार्यालय में होगा मुख्य आयोजन
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत सामूहिक राष्ट्रगान का मुख्य आयोजन अमर उजाला कार्यालय श्यामगंज में सुबह ठीक दस बजे होगा जहां बतौर मुख्य अतिथि मेयर उमेश गौतम ध्वजारोहण करेंगे। शहर के प्रमुख अधिकारी, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, व्यापारी और सामजिक संगठनों के लोग भी ध्वजारोहण और राष्ट्रगान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन