{"_id":"607c86538ebc3e24697bef31","slug":"today-525-person-corona-infected-bareilly-news-bly444324241","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक अस्पताल में 19 मरीज, तीन कर्मी समेत 525 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक अस्पताल में 19 मरीज, तीन कर्मी समेत 525 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मानसिक अस्पताल में एक ही दिन में 19 मरीजों और तीन कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। हालांकि शनिवार के मुकाबले रविवार को संक्रमितों की संख्या में कुछ गिरावट आई है। शनिवार को 878 संक्रमित मिले थे जबकि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में यह आंकड़ा 525 है।
मानसिक अस्पताल में कुछ दिन पहले भी तीन मानसिक रोगी संक्रमित पाए गए थे। रविवार को एक साथ 19 रोगियों के साथ तीन स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई तो हड़कंप मच गया। अस्पताल में संक्रमितों की संख्या 24 हो जाने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले मानसिक अस्पताल में दो महिलाओं को भर्ती किया गया था। जांच कराई गई तो दोनों कोविड पॉजीटिव निकलीं। इसके बाद ओपीडी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी की जांच कराई गई तो वह भी संक्रमित निकला। इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले बाकी मरीजों के साथ स्टाफ की भी कोरोना जांच कराई गई थी।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
शहर के मढ़ीनाथ, सुरेश शर्मा नगर, पवन विहार, जनकपुरी, ईंट पजाया, राजेंद्र नगर, महानगर, सुभाष नगर, मॉडल टाउन, स्टेडियम रोड, डीडीपुरम, इंद्रा नगर, सिविल लाइंस समेत अन्य इलाकों में कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं।