फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Time taken to solve numerical questions

Bareilly News: न्यूमेरिकल के सवालों को हल करने में लगा समय

Sun, 09 Mar 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Time taken to solve numerical questions
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा से छात्र कुछ नाखुश दिखे। पेपर देकर केंद्र से बाहर आए छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र काफी लंबा रहा और न्यूमेरिकल सवालों को हल करने में समय लग गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान विषय में पंजीकृत 16486 में से 15474 व इंटरमीडिएट व्यवसायिक वर्ग विषय में 687 में से 667 उपस्थित रहे। वहीं दिन की दूसरी पाली में इंटर की रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र विषय में पंजीकृत 35370 में से 33144 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते हुए छात्रों ने बताया कि पेपर में पूछे गए प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा। परीक्षा के अंत तक वह लिखते ही रहे। वहीं कुछ ने बताया कि न्यूमेरिकल के सवालों ने काफी छकाया। वहीं कुछ ने बताया कि परीक्षा के लिए जैविक अणु के पाठ से एक भी सवाल नहीं पूछा गया, जबकि उसे अच्छे से तैयार किया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा का स्तर कठिन रहा और अंकों को हासिल करना काफी मुश्किल होगा। परीक्षा में पास होने लायक प्रश्नों को तो अच्छे से हल कर लिया है, लेकिन अच्छे अंक के साथ पास होना इस बार कठिन होगा।
विज्ञापन


परीक्षा कठिन रही
परीक्षा कठिन रही और अंत तक प्रश्नों को हल करते रह गए। एक- दो सवाल भी छूट गए है, लेकिन आराम से पास हो जाएंगे । - ताइबा
तैयारी तो अच्छे से की थी, लेकिन पेपर लंबा होने के कारण समय प्रबंधन ठीक से काम नहीं आया। न्यूमेरिकल के सवालों ने परेशान किया। -हुस्ना
प्रश्न पत्र को देखकर ही अनुमान लग गया था की यह इतना आसान नहीं होगा। पेपर का स्तर भी कठिन रहा। - इल्मा
पेपर ठीक था। समय प्रबंधन पर ध्यान नहीं गया जिसका परिणाम बाद में अंत तक प्रश्नों को हल करते रह गए।- आईरीन
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed