Tigress Attack: खेत में गन्ने का बीज बना रहे थे मजदूर, शावकों के साथ बाघिन ने किया हमला, मची चीख-पुकार
बरौंछा नाला के निकट मंगलवार को खेत में कुछ मजदूर गन्ने का बीज बना रहे थे। इसी दौरान दो शावकों के साथ बाघिन आ पहुंची। उसने मजदूर पर झपट्टा मार दिया, जिससे चीख-पुकार मच गई। इससे बाघिन एक शावक के साथ भाग गई। दूसरा शावक बिछड़ गया। वह गन्ने की पताई में छिप गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज में बरौंछा नाला के निकट मंगलवार को खेत में गन्ने का बीज बना रहे मजदूरों पर दो शावकों के साथ बाघिन ने हमला कर दिया। मजदूरों के शोर मचाने पर बाघिन एक शावक के साथ भाग गई, जबकि दूसरा बाघिन से बिछड़ गया। वह दूसरी दिशा में भागकर खेत की मेड़ पर गन्ने की सूखी पताई के बीच छिप गया। सूचना पर शावक को देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे मैलानी रेंज के वनकर्मियों ने शावक की निगरानी शुरू कर दी है।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज की पश्चिम बीट और बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर मंगलवार सुबह आठ बजे बरौंछा नाले से सटे खेत में हरदुआ गांव निवासी मुलहे अपने परिजनों और मजदूरों के साथ गन्ने का बीज छील रहे थे। खेत में दो शावकों के साथ बाघिन पहले से छिपी थी, अचानक बाघिन ने शावकों के साथ मुलहे के 30 वर्षीय पुत्र कौशल पर झपट्टा मार दिया। यह देख वहां मौजूद विजय पाल समेत अन्य मजदूरों ने शोर मचाया तो बाघिन भाग खड़ी हुई। एक शावक बाघिन के साथ भाग गया, जबकि दूसरा बिछड़कर दूसरे खेत की मेड़ पर पड़ी सूखी गन्ने की पत्तियों के ढेर में छिप गया।
वनकर्मी कर रहे शावक की निगरानी
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मैलानी रेंज के वन कर्मियों को दी। इस पर जटपुरा बीट के फॉरेस्टर अखिलेश सिंह, मुशर्रफ, राम सिंह, मेवा और अनीस मौके पर पहुंच गए। मामला गोला रेंज का होने के कारण इसकी सूचना गोला रेंज के वनकर्मियों को दी गई। इसके बाद पहुंचे गोला रेंज के वनकर्मियों ने शावक की निगरानी शुरू कर दी। वनकर्मी शावक से दूरी बनाकर उसकी निगरानी कर रहे हैं।
वनकर्मियों का कहना है कि शावक को छूने से बाघिन अपने शावक का त्याग कर सकती है, इसलिए ग्रामीणों को भी खेत से दूर रहने के लिए कहा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, बाघिन पास ही गन्ने के खेतों में मौजूद है। शावक के बिछड़ जाने से वह लगातार गुर्रा रही है। आशंका है कि वह किसी समय हमलावर हो सकती है।
काफी देर तक इधर-उधर भागता रहा शावक
गन्ने के खेत में बाघिन से बिछड़ा शावक सुरक्षित ठिकाने की तलाश में काफी देर तक आसपास के खेतों में इधर-उधर भटकता रहा। जिन खेतों में शावक भाग रहा था उसमें खड़ी गन्ना फसल की किसान छिलाई कर चुके थे। खेतों में सूखी पत्तियां जमा थीं। शावक को खेत में भागते देख मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ शोर मचाते हुए उसकी वीडियो बनाते रहे।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय संजय बिश्वाल ने बताया कि गोला रेंज में बरौंछा नाले के निकट एक खेत की मेड़ पर गन्ने की सूखी पत्तियों के ढेर में शावक के छिपे होने की सूचना मिली है। वन विभाग लगातार शावक की निगरानी करा रहा है। ग्रामीणों को शावक से दूरी बनाकर रहने को कहा गया है।