{"_id":"67ea95b9b14d3b46270e0592","slug":"tightening-grip-on-the-accused-of-history-sheeter-ajay-valmiki-murder-case-new-gang-registered-2025-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अजय वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपियों पर कसा शिकंजा, एसएसपी के आदेश पर हुई ये कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अजय वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपियों पर कसा शिकंजा, एसएसपी के आदेश पर हुई ये कार्रवाई
Mon, 31 Mar 2025 06:46 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 Mar 2025 06:46 PM IST
सार
बरेली में हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपियों का गिरोह पंजीकृत किया गया है। गिरोह में पांच बदमाश शामिल हैं, जिनमें चर्चित सट्टेबाज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की हत्या जुआ और सट्टेबाजों की मुखबिरी के शक में करने वाले सट्टा माफिया अब कानूनी शिकंजे में कायदे से फंसे हैं। एसएसपी ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों का गिरोह पंजीकृत करा दिया है। बारादरी थाना प्रभारी को गिरोह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी व कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाना क्षेत्र के जिस गिरोह को पंजीकृत कराया गया है, उसमें पांच बदमाश शामिल हैं। इनमें विनय को गैंग लीडर बनाते हुए नितिन, राहुल, भगवान दास उर्फ लाले, सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू को शामिल किया गया है। इंस्पेक्टर बारादरी की रिपोर्ट पर अजय वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपियों पर गैंग पंजीकरण की कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक विनय का गिरोह जिला स्तर पर वर्चस्व के लिए हत्या करता है। इसलिए इनकी निगरानी करना आवश्यक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बदायूं में मुस्कान की हत्या: नौटंकी में डांस देख आया रिजवान का दिल... दूसरी शादी की, इस जिद पर दी दर्दनाक मौत
विज्ञापन
पुलिस ने गैंग लीडर और सदस्यों की अलग-अलग त्रिनेत्र आईडी बनाई हैं। गैंग सदस्यों को पहचानने वाले लोगों और उनके परिजनों का डाटा भी पुलिस के पास रहेगा। गैंग के सभी सदस्यों के फोटो व रिकार्ड भी डीसीआरबी के पास रहेगा, इनके जमानतदारों व मददगारों की भी फेहरिस्त बनाई गई है ताकि इनकी खुराफातों के बाद मददगारों पर भी पुलिस कार्रवाई कर सके।
तन्नू और लाले ने फिर शुरू किया धंधा
अजय की हत्या प्रेमनगर थाने के पास ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की गई थी। हालांकि घटनास्थल बारादरी थाना क्षेत्र में ही था। हत्या का उद्देश्य अजय की सट्टा के धंधे में बढ़ता दखल और सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू की बादशाहत को चुनौती देना था। बड़े पैमाने पर जुआ कराने वाले भगवान दास उर्फ लाले व विनय को भी इस बात का डर था कि अजय उनकी गोपनीय शिकायतें करके धंधे को प्रभावित कर रहा है। अजय की हत्या के बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकी थी। गिरोह के सदस्य जमानत पर छूटकर दोबारा से सट्टा व जुआ के धंधे में उतर गए हैं।

लाले और तन्नू पर हो चुका इनाम घोषित
भगवान स्वरूप और जगमोहन पर सितंबर 2023 में एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जगमोहन उर्फ तन्नू की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी भी बारादरी पुलिस ने की है क्योंकि जगमोहन पर दर्ज मुकदमों की फेहरिस्त काफी लंबी है। जगमोहन पर करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अजय वाल्मीकि की हत्या के आरोपी कुछ लोग अनैतिक धंधों में लिप्त बताए गए थे। इनकी भूमिका की जांच कराई गई। इसके बाद यह गिरोह पंजीकृत किया गया है। इस गिरोह के सदस्यों की लगातार निगरानी कराई जाएगी। इन्होंने कुछ भी गलत किया तो इनके खिलाफ पुलिस और बड़ी कार्रवाई करेगी। इनके मददगारों को भी नहीं बख्शा जाएगा।