फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tight security of EVM on countint place

बरेली: कड़ी सुरक्षा में पहुंचेगी इवीएम, मतगणना की तैयारियां पूरी

Thu, 10 Mar 2022 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 02:08 AM IST
सार

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों का एक-एक मतगणना अभिकर्ता, प्रत्याशी के साथ एक अभिकर्ता ही मौजूद रह सकता है। आरओ की टेबल पर प्रत्याशी समेत अन्य दो एजेंट एक समय में एक साथ मौजूद नहीं रह सकेंगे।

विज्ञापन
tight security of EVM on countint place
डीएम ने मतगणना से पहले करी प्रेसवार्ता

विस्तार

बरेली में मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियों की गईं हैं। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने इसकी जानकारी दी। बताया, कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह साढ़े छह बजे परसाखेड़ा स्थित स्ट्रांग रूम का ताला खोला जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम, पोस्टल बैलट बॉक्स को मतगणना स्थल लाया जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जाएगी।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक मतगणना स्थल पर सिर्फ पास धारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना कक्ष के बाहर की सड़क पर चुनाव आयोग के निर्देश के तहत सिर्फ मतगणना कार्मिक, चुनाव से जुडे़ कर्मचारी और सुरक्षा बल ही आवागमन कर सकेंगे। परिसर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी। कंट्रोल रूम से भी निगरानी होगी। किसी तरह की अवांछित गतिविधि मिलने पर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों का एक-एक मतगणना अभिकर्ता, प्रत्याशी के साथ एक अभिकर्ता ही मौजूद रह सकता है। आरओ की टेबल पर प्रत्याशी समेत अन्य दो एजेंट एक समय में एक साथ मौजूद नहीं रह सकेंगे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हथियार के साथ प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। मीडियाकर्मी मोबाइल, कैमरा रख सकेंगे। मगर मीडिया सेंटर के अतिरिक्त मतगणना स्थल पर सिर्फ मैन्युअल, डिजिटल कैमरा ही मान्य है। मोबाइल मतगणना स्थल तक नहीं ले जा सकेंगे। निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर लगाए गए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए राउंड वार मतगणना की जानकारी दी जाएगी। मतगणना स्थल के करीब पांच सौ मीटर दायरे में नो मूवमेंट जोन रहेगा। प्रत्याशी या राजनीतिक दल की ओर से इस दायरे में टेंट लगाने, बैठक करने या भीड़ जुटाने जैसी कोई गतिविधि नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed