फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tight security in jogi nawada bareilly after clashed in bareilly

बरेली बवाल: पुलिस के लिए सोमवार का दिन चुनौती भरा, जोगी नवादा में कड़ी सुरक्षा; शांति की अपील

Mon, 24 Jul 2023 08:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 08:31 AM IST
सार

बरेली पुलिस के लिए आज का दिन चुनौती भरा है, क्योंकि सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में सुबह से ही कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने लगी। कांवड़ियों का जत्था उस रास्ते से भी लौटेगा, जहां पर पथराव हुआ था। 
 

विज्ञापन
tight security in jogi nawada bareilly after clashed in bareilly
जोगी नवादा में कड़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में रविवार दोपहर कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव के बाद बवाल हो गया था। जिसके चलते पुलिस के हाथ-पैर फूले गए थे। आज का दिन भी पुलिस के लिए चुनौती भरा है, क्योंकि सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में सुबह से ही कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने लगी। कांवड़ियों का जत्था उस रास्ते से भी लौटेगा, जहां पर पथराव हुआ था। 

विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में रविवार दोपहर इबादत स्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव हुआ था। घटना में महिलाओं समेत कई कांवड़िये घायल हो गए थे। इसके बाद बवाल हो गया था। कांवड़ियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्व पार्षद उस्मान की शह पर घटना का आरोप लगाकर नारेबाजी की। पीलीभीत बाईपास पर जाम लगाया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में धर्मस्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव, महिलाओं समेत कई लोग घायल; पूर्व पार्षद गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने बार्डर तक पहुंचाया

पुलिस ने रात में इस जत्थे को बदायूं के बिनावर थाने की सीमा तक छोड़ा। वहां आगे बिनावर पुलिस को सुरक्षा की जिम्मेदारी देकर पुलिस लौट आई। सोमवार को बदायूं के कछला घाट से गंगाजल लेकर ये जत्था वापस आएगा। वनखंडीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद कांवड़िये इसी रास्ते से घर वापस जाएंगे। इस लिहाज से सोमवार का दिन फिर चुनौती भरा होगा।

अवाम से अमन की अपील

ऑल इंडिया गौस-ए-आजम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समरान खान ने जोगी नवादा विवाद मामले में बरेली की आवाम से अमन की अपील की है। साथ ही कहा है कि पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने जिला प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि जिसने भी बरेली का माहौल खराब करने की कोशिश की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चाहे वह किसी भी समुदाय का व्यक्ति हो। 

ये भी पढ़ें- बरेली बवाल: 'उस्मान बोला था- इन लोगों को जान से मार डालो', कांवड़ियों की तहरीर में आरोप; 150 लोग नामजद

बवाल के बाद सुरक्षा बढ़ी 

पथराव और बवाल के बाद नाथ मंदिरों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जोगी नवादा में घटना के बाद घनी आबादी वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। सोमवार को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed