फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger killed woman

महिला को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों ने वन कर्मियों को दौड़ाया

Sat, 21 Mar 2020 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tiger killed woman
गजरौला (पीलीभीत)। खेत की रखवाली कर रही एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर उसे मार डाला। मांस खाते वक्त देखे जाने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह जंगल की तरफ भाग गया। घटना से गुस्साए गांववालों ने मौके पर आई पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव देने से इनकार कर दिया। फिर वन विभाग की टीम को भी दौड़ा दिया। इस पर कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। अधिकारियों से साढ़े चार घंटे की बातचीत के बाद गांव वालों ने का शव पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की माला रेंज के समीप माला कॉलानी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली 45 वर्षीय रमोनी देवी शनिवार सुबह गन्ने की खेत की रखवाली कर रही थीं। बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इसके बाद मांस खाते वक्त देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर बाघ रमोनी देवी को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। मगर, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो गांववालों ने उनका शव देने से इनकार कर दिया। गुस्साए गांववालों ने वन विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा लिया। स्थिति बिगड़ने पर कई थानों की पुलिस बुला ली गई। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने गांववालों से महिला का शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो गुस्साए गांव वाले डीएम को बुलाने पर अड़ गए। साढ़े चार घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में गांववालों ने शव को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो माह में गजरौला क्षेत्र में बाघ के हमले में मौत की यह तीसरा घटना है।
विज्ञापन

बाघ हमले में महिला की मौत की सूचना मिली थी। घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। वन कर्मियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed