फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tickets for Muslims for the first time in four Nagar Panchayats

चार नगर पंचायतों में पहली बार मुस्लिमों को टिकट

Wed, 08 Nov 2017 02:40 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 08 Nov 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने मंगलवार को चार नगरपालिका और 15 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के टिकट वितरण में जायसवाल, कायस्थ, वैश्य के अलावा पिछड़ा वर्ग से साहू, ठाकुर के अलावा दलित बिरादरी को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके अलावा पहली बार 15 नगर पंचायतों में से पार्टी ने चार नगर पंचायत चेयरपर्सन के लिए मुस्लिम प्रत्याशी भी उतारे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर नवाबगंज नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाई नीरेंद्र सिंह राठौर की पत्नी प्रेमलता राठौर को टिकट दिलाने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंगलवार सुबह अपने आवास पर बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव प्रभारी राणा प्रताप सिंह और भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य के साथ टिकटों की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में प्रत्याशी तय करने में सभी जाति-धर्म का ख्याल रखा है क्योंकि पार्टी का नारा सबका साथ, सबका विकास है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार मुस्लिम उम्मीदवार भी उतारे हैं। इनमें दो अंसारी समुदाय यानी पिछड़ा वर्ग और एक बंजारा समुदाय से है। उन्होंने बताया कि रिछा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी नहीं उतारेगी। वहां पार्टी तय रणनीति के तहत किसी निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करेगी। 
विज्ञापन


दुर्विजय सिंह ने बांटे सिंबल
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि देर शाम तक चार नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए घोषित प्रत्याशियों में 15 को पार्टी का सिंबल दे दिया गया है। जो प्रत्याशी रह गए हैं, उनको बुधवार को सिंबल दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव प्रचार भी कार्यक्रम तय कर दिए हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों को जिताने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय सांसद और विधायकों को सौंपी गई है। प्रत्याशियों को बिना मतभेद या मनभेद के पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ाया जाएगा। भाजपा निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं भाजपा के घोषित प्रत्याशी
नगर पालिका अध्यक्ष पद: बहेड़ी में रश्मि जायसवाल, आंवला में संजीव सक्सेना, फरीदपुर में पूनम गुप्ता और नवाबगंज में प्रेमलता राठौर
नगर पंचायत अध्यक्ष पद: फरीदपुर बहेड़ी में धर्मादेवी, देवरनियां में सुशील गंगवार, रिछा रिक्त, फतेहगंज पश्चिमी में कृष्णपाल मौर्य, फतेहगंज पूर्वी में प्रदीप अग्रवाल, बिशारतगंज में शिव कुमार साहू, मीरगंज में विजय कुमार, शेरगढ़ में मंजू रानी, शीशगढ़ में मेहरुन्निसा, सेंथल में आमिर हुसैन जैदी, ठिरिया निजावत खां में नजमा खातून, सिरौली में अंजली, धौराटांडा में नासरा हसन, शाही में लक्ष्मी देवी और रिठौरा में राजेश कुमार कश्यप को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed