{"_id":"5f0a07a18ebc3e63a50e6614","slug":"thunderbolt-on-high-tension-line-bareilly-news-bly412414338","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन पर गिरी आकाशीय बिजली, सप्लाई हुई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन पर गिरी आकाशीय बिजली, सप्लाई हुई बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मौसम खराब होने के बाद शहीद गेट के पास एक कॉलोनी से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर शुक्रवार देर रात बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। एक मकान में इनवर्टर में लगी बैटरी अचानक फटने के साथ ही दो मकानों के फ्यूज उड़ गए और पंखे भी फुंक गए। लोगों ने लाइन के पास नीली रोशनी नजर आने की बात कही। हादसे के बाद इलाके की सप्लाई भी बाधित रही, जो शनिवार दोपहर के बाद ठीक हो सकी।
इज्जतनगर थाने की बैरियर वन चौकी क्षेत्र की आलोक नगर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात अचनाक धमाका होने से हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोग घरों से बाहर निकलकर इकट्ठा होने लगे। कॉलोनी के चंद्रेश ने बताया कि उनके घर में लगे इनवर्टर की बैटरी अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। इनवर्टर अलग कमरे में रखा होने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं कॉलोनी के ही हरीशचंद्र ने बताया कि उसके घर के फ्यूज शार्ट हो गए और इंद्रेश के घर के दो पंखे फुंक गए। लोगों ने बताया कि कॉलोनी से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के आसपास तेज नीली रोशनी भी नजर आई। मुमकिन है कि खराब मौसम के चलते लाइन पर बिजली गिरी हो। हादसे के बाद रात में सप्लाई बाधित होने के बाद लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से संपर्क किया। इसके बाद शनिवार दोपहर में सप्लाई ठीक हो सकी। इस बीच कॉलोनी में अंधेरा पड़ा रहा। कॉलोनी में इस हादसे के बाद से दहशत का माहौल है।