{"_id":"6ac7feb8b083db68c40eae2f","slug":"three-youths-on-a-motorcycle-were-struck-by-a-tractor-trolley-one-died-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6738-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक पर सवार तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक पर सवार तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए, एक की मौत
विज्ञापन
मीरगंज/दुनका। धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर गनेशपुर मोड़ स्थित नबाब ईंट भट्ठे के पास बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक सवार तीन युवक आ गए।
हादसे में शाही के धनेली निवासी बाइक सवार दीपक (33) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी प्रेमपाल (29) और विकास (30) गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
बताया गया कि प्रेमपाल, विकास और दीपक बाइक से सहोड़ा से अपने घर धनेली लौट रहे थे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। गनेशपुर मोड़ पर नबाब भट्ठे के पास दुनका की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को सड़क से हटाया, लेकिन तब तक दीपक की जान जा चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भेजा, जहां दोनों का इलाज चल रह है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद भागने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
--
तीन महीने बाद बंगलूरू से घर लौटा था दीपक
दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और उसका दस वर्षीय बेटा है। ग्रामीणों के मुताबिक, दीपक बंगलूरू में रहकर फलों से संबंधित काम करते थे। करीब तीन महीने बाद वह तीन दिन पहले ही घर लौटे थे। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी प्रियंका सिंह, माता-पिता और बेटा बदहवास हो गए।
-- --
दसवां संस्कार से आ रहे ग्रामीण की हादसे में मौत
मीरगंज। रम्पुरा जाटान उर्फ मदनापुर से दसवां संस्कार से घर लौट रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की तांगे की टक्कर लगने से मौत हो गई। रम्पुरा किसाना निवासी देवीदास वर्मा (60) बुधवार शाम रम्पुरा जाटान उर्फ मदनापुर में दसवां संस्कार में शामिल होने गए थे। रात करीब आठ बजे वह दसवां संस्कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ी सिमरिया में रामभरोसे लाल मंदिर के पास हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि तांगा अनियंत्रित हो गया और उसकी बम देवीदास के सीने में जा लगी। पुलिस जांच में तांगा चालक धंतिया निवासी रवि कुमार के नशे में होने की बात भी सामने आई है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि तांगा चालक के संबंध में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
फरीदपुर। क्षेत्र के गौसगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार शाम बरेली-प्रयागराज ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के ढकौरा अतरछेड़ी गांव निवासी सुरजीत (26) बृहस्पतिवार शाम किसी काम से अपने घर से फरीदपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह गौसगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि युवक के शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज कर उसके परिजनों को सूचना दी गई है। संवाद