फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three youths circulated fake notes worth Rs one lakh in the market in Bareilly

UP News: 30 हजार रुपये में खरीदे एक लाख के नकली नोट... बाजार में चलाए; आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा

Wed, 24 Jul 2024 07:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Jul 2024 07:00 PM IST
सार

बदायूं में नकली नोटों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार रात पकड़े गए तीनों युवकों ने बाजार में करीब 93 हजार के नकली नोट चला दिए। ये तीनों हरिद्वार से नकली नोट खरीद कर लाए थे। 

विज्ञापन
Three youths circulated fake notes worth Rs one lakh in the market in Bareilly
थाने में खड़े तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के अलापुर इलाके में सोमवार रात पकड़े गए तीनों युवकों ने बाजार में 93,600 रुपये के नकली नोट चला दिए। उन्होंने हरिद्वार के एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये में एक लाख रुपये के नकली नोट खरीदे थे। इसके बाद नकली नोटों को आपस में बांट लिया और दुकानों पर चलना शुरू कर दिया। सोमवार रात आरोपियों ने परचून की दुकान पर दो सौ का नकली नोट देकर कोल्डड्रिंक खरीदी थी। शक होने पर दुकानदार ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से केवल 6400 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। उनके अलावा 1250 रुपये असली भी मिले हैं। पुलिस ने बुधवार दोपहर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों युवकों को एक बैगनआर कार से गिरफ्तार किया था। सूचना मिली थी कि उनके पास नकली नोट हैं। वह ग्रामीण इलाकों में जाकर नकली नोट चलाते हैं। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को पकड़ लिया था। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम उसावां थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा निवासी मनोज पुत्र गजेंद्र सिंह, अलापुर कस्बे के मोहल्ला बजरिया निवासी अभय गुप्ता पुत्र ब्रजेश गुप्ता और उसके नजदीक का ही गोविंद उर्फ गौरव गुप्ता मदनलाल गुप्ता बताए थे। 

विज्ञापन

हरिद्वार का व्यक्ति करता है नकली नोटों की सप्लाई 
जब इनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो बताया कि वह अपने एक साथी उसावां थाना क्षेत्र के बझेड़ा निवासी रोबिन के साथ कुछ दिन पहले दिल्ली गए थे, जहां उनकी मुलाकात हरिद्वार के रहने वाले भगत जी उर्फ नेताजी से हुई थी। भगत कहीं से नकली नोट लाकर सप्लाई करता था। नोट असली की तरह दिखाई देते थे, जिससे उन्होंने भी भगत से 30 हजार रुपये में एक लाख रुपये के नकली नोट खरीद लिए। उन्होंने बदायूं आकर नकली नोटों का बंटवारा कर लिया और चलाना शुरू कर दिया। 

आरोपियों के पास से केवल 6400 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। उनमें 200 के 27 नोट और पांच सौ के दो नोट शामिल थे। उनके पास से 1250 के असली नोट, तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने उनकी कार सीज करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मंगलवार दोपहर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से मनोज, अभय और गोविंद को जेल भेज दिया गया। रोबिन और भगत जी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।

दुकानदार की सतर्कता से पकड़े गए आरोपी 
तीनों आरोपी एक दुकानदार की सूचना पर पकड़े गए थे। वह कार लेकर म्याऊ पहुंचे थे और उन्होंने दो सौ का नकली नोट देकर परचून की दुकान से कोल्डड्रिंक खरीदी थी। नोट देकर दुकानदार तुरंत मामले को समझ गया था। उसने आरोपियों को तो नहीं बताया लेकिन पुलिस को सूचना जरूर दे दी, जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed