फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three-year-old girl died after falling into a dirty water pit in Bareilly

Bareilly News: गंदे पानी के गड्ढे में गिरी तीन साल की मासूम बच्ची, डूबकर मौत; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 16 Feb 2026 10:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 10:25 PM IST
सार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव सिमरिया में तीन साल की बच्ची गंदे पानी के गड्ढे में गिर गई, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। गड्ढे में शव उतराता देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
three-year-old girl died after falling into a dirty water pit in Bareilly
साक्षी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया में रविवार दोपहर भंडारे के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में खेलने गई तीन वर्षीय साक्षी की पास बने गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो बच्ची का शव गड्ढे में मिला। परिजनों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

विज्ञापन


गांव के छोटेलाल ने बताया कि उनकी बेटी साक्षी रविवार दोपहर 1:30 बजे परिजनों के साथ भंडारे में गई थी। वहां से वह आंगनबाड़ी केंद्र पर खेलने चली गई। इस दौरान वह 150 मीटर की दूरी पर बने गड्ढे में गिर गई। बाद में उसका शव गड्ढे में उतराता मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि गंदा पानी इकट्ठा करने के लिए एक साल पहले खोदे गए इस गड्ढे के चारों ओर कोई बैरिकेडिंग नहीं कराई गई। ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। लापरवाही के कारण बच्ची की जान चली गई। सोमवार को साक्षी का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान समेत जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाने की मांग भी उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन 
नायब तहसीलदार मीरगंज अरविंद के नेतृत्व में सोमवार को राजस्व टीम ने मौका-मुआयना किया। गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया है। साक्षी के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, एक दिन बीतने पर भी बैरिकेडिंग नहीं की गई है।

ग्राम प्रधान मीरा देवी ने बताया कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं। बच्ची की मौत का गम हमें भी है। 

एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने बताया कि गंदा पानी इकट्ठा करने के लिए गड्ढा खोदवाया गया था। उसमें डूबने से बच्ची की मौत हो गई। टीम ने मौका-मुआयना करके ग्राम प्रधान को गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए हैं। बच्ची के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed