फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three workers lost their lives due to negligence of tobacco warehouse owners

Bareilly News: तंबाकू गोदाम मालिकों की लापरवाही से गई तीन श्रमिकों की जान

Sat, 14 Sep 2024 06:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Three workers lost their lives due to negligence of tobacco warehouse owners
मरने वालों में दो लोग बरेली के, मामले की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गोहाना। बरोदा रोड स्थित हुकम चंद मंडी के पास तंबाकू के गोदाम में बनाए गए टैंक में तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत मामले में गोदाम मालिक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज हुआ है। परिजनों का आरोप है कि श्रमिकों ने बार-बार मालिक से सुरक्षा मास्क की मांग की थी, लेकिन मास्क नहीं दिए गए। मरने वालों में दो लोग बरेली के है।

तंबाकू गोदाम में मालिक ने श्रमिकों को बिना सुरक्षा मास्क के टैंक में उतार दिया था। जहरीली गैस की वजह से तीन श्रमिकों सतीश, अरुण व ओमहरी उर्फ ओमपाल की मौत हो गई थी। काठमंडी में रहने वाले महाबीर का कहना है कि यह तंबाकू का गोदाम पंकज उर्फ गोलू और नीरज चलाते हैं। वीरवार को गोदाम में सीरा तैयार करने के टैंक में बाल्टी गिर गई थी। पहले एक श्रमिक को टैंक में उतारा, जो बाहर नहीं निकला। इसके बाद मालिक ने दो श्रमिकों को टैंक में उतारा और वह बाहर नहीं आए। गोदाम में तीनों श्रमिकों की मौत हो गई थी। बरेली जिले के गांव फुंदापुर उर्फ अटा के अरुण करीब सात साल पहले गोहाना में काम करने के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने बुआ के लड़के ओमपाल उर्फ ओम हरि लगभग छह वर्ष पहले काम करने के लिए गोहाना बुलाया था। दोनों तंबाकू के गोदाम में काम करते थे। हादसा होने के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजन सुबह गोहाना पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन




पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, थाना शहर, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed