फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three women died after car overturned in Pilibhit

पीलीभीत में बड़ा हादसा: बरातियों की कार जंगल में पलटी, तीन महिलाओं की मौत, छह घायल

Wed, 01 May 2024 10:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 May 2024 10:50 AM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में मंगलवार रात करीब नौ बजे बरातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ बराती घायल हो गए। इनमें से तीन घायल महिलाओं की मौत हो गई। 

विज्ञापन
three women died after car overturned in Pilibhit
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में मंगलवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। बरातियों की इनोवा कार हरिपुर जंगल में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बरात सितारगंज के शक्ति फार्म से पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर मजदूर बस्ती जा रही थी। इनोवा कार में दूल्हा पक्ष की महिलाएं व अन्य रिश्तेदार सवार थे। रात करीब नौ बजे हरिपुर जंगल में कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में शक्ति फार्म निवासी कंचन सरकार, रेणुका, विशुका मंडल सहित नौ बराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी लाई, चिकित्सक ने तीनों महिलाओ को मृत घोषित कर दिया। छह घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है। 

अस्पताल पहुंचे एसडीएम और सीओ
गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही एसडीम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। उधर, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

घटना के बाद शादी की खुशियां गमगीन माहौल में बदल गई। आधी रात को दूल्हा को गांव ले जाकर शादी की रस्में पूरी कराकर रात में ही विदा कर दिया गया। पुलिस हादसे में मरने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed