फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three villages selected for performance grant received one crore rupees.

Bareilly News: परफॉर्मेंस ग्रांट में चयनित तीन गांवों को मिले एक करोड़

Sat, 04 Oct 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Three villages selected for performance grant received one crore rupees.
खजुआ जागीर में बनेगा चिल्ड्रेन पार्क, विकसित होगा ग्राम्य वन
विज्ञापन


बरेली। परफॉर्मेंस ग्रांट में चयनित तीन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए शासन ने फिर खजाना खोल रखा है। पहले इन गांवों को 12.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इससे 298 कार्य कराने की मंजूरी थी। अब और सात नए कार्य कराने की स्वीकृति देने के साथ ही इसके लिए एक करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में अब तक 11.02 करोड़ रुपये से 281 कार्य पूरे करा लिए गए हैं। वर्तमान में 17 कार्य शेष हैं, जिनकी प्रगति करीब 95 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि आधी धनराशि अर्थात 49 लाख रुपये तीनों ग्राम पंचायतों को मिल भी गए हैं। टेंडर निकालकर जल्द ही सभी जगह काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


इन गांवों में होंगे सात नए कार्य
चिल्ड्रेन पार्क बनाने के लिए खजुआ जागीर ग्राम पंचायत को पांच लाख और अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए 26.17 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसी तरह कब्रिस्तान के सामने इंटरलॉकिंग के लिए 1.50 लाख और ग्राम्य वन के लिए 3.56 लाख रुपये भी मिले हैं। मुड़िया हाफिज ग्राम पंचायत में चहारदीवारी बनाने के लिए 6.02 लाख और अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए 27.38 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। बिलवा में अंत्येष्टि स्थल के लिए 29.75 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed