फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three ultrasound reports Centers exposed

Bareilly News: अल्ट्रसाउंड की तीन रिपोर्ट से खुली सेंटरों की पोल

Thu, 12 Oct 2023 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three ultrasound reports Centers exposed
बरेली। अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर का खेल थम नहीं रहा है। बुधवार को वायरल एक वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी की पोल खोली। इसके मुताबिक एक व्यक्ति ने आंवला के दो सेंटरों पर गर्भवती पत्नी की जांच कराई। इनमें से एक ने दो और दूसरे ने तीन बच्चे गर्भ में होने की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

आंवला निवासी दिनेश के मुताबिक उनकी पत्नी के तीन माह का गर्भ होने पर उन्होंने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच कराने पहुंचे। वर्मा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच कराई तो गर्भ में तीन बच्चे बताए गए। तीन बच्चों की रिपोर्ट देखकर चौंके और पुष्टि के लिए स्थानीय मेडिसिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचे। यहां जांच में जुड़वा बच्चे बताए गए। अलग-अलग रिपोर्ट से असमंजस की स्थिति रही। ऐसे में वह फिर बरेली शहर पहुंचे और रामपुर गार्डन स्थित एक निजी सेंटर पर जांच कराई। यहां भी जुड़वा बच्चे बताए गए।
विज्ञापन

दो सेंटर की जांच में एक जैसी समानता यानी जुड़वा रिपोर्ट मिली। इस पर उन्होेंने फर्जी चल रहे सेंटरों के खिलाफ सीएमओ से प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह का कहना है कि उन्हें प्रकरण संज्ञान में नहीं है। अवैध चल रहे सेंटरों के खिलाफ गठित कमेटी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर से अभद्रता के बाद माफी मांगी

बरेली। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉ. केके निर्मल के साथ मरीज सचिन शर्मा ने गालीगलौज व अभद्रता की। अन्य अस्पताल कर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने गालीगलौज जारी करते हुए जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। डॉक्टर ने कोतवाली में शिकायत की। बाद में चौकी का स्टाफ आ गया। सचिन ने माफी मांग ली। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सचिन दिव्यांग था। किसी बात पर नाराज हुआ था। शुरू में डॉक्टर ने शिकायत की थी, पर बाद में उसे माफ करके शिकायत वापस ले ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed