फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three trains start from junction

जंक्शन से चलेगी पंजाब मेल, बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें

Sun, 22 Aug 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
three trains start from junction
बरेली। गन्ने के दामों में वृद्धि की मांग को लेकर जालंधर में किसान पटरियों पर धरना दे रहे हैं। इससे रेल यातायात बाधित हो गया है। लिहाजा फिरोजपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों को डायवर्ट या रद्द कर दिया गया है। आंदोलन चलने तक पंजाब मेल, बेगमपुरा एक्सप्रेस और श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस को बरेली जंक्शन से चलाया जाएगा। शुक्रवार रात रद्द हुई बेगमपुरा और माता श्री वैष्णो देवी एक्सप्रेस के 259 यात्रियों को टिकट के करीब 87 हजार रुपये वापस किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार से किसान फिरोजपुर रेल मंडल के जालंधर स्टेशन पर पटरियों पर बैठ गए हैं। शुक्रवार रात रेलवे ने जम्मू जाने वाली वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, गाजीपुर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस को जंक्शन पर रोककर वापस भेज दिया गया था। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल को मुरादाबाद जंक्शन से टर्मिनेट कर दिया गया। अब ये तीनों ट्रेनें बरेली जंक्शन से ही नियत समय पर चलेंगी। बेगमपुरा एक्सप्रेस रात 2:54, गाजीपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस रात 7:41 और पंजाबमेल (03006 डाउन) सुबह 6:24 बजे जंक्शन से चलेंगी। इनमें खास बात यह है कि बेगमपुरा और गाजीपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का जंक्शन पर ठहराव नहीं था। जन प्रतिनिधियों की दोनों ट्रेनों को जंक्शन पर ठहराव करने की मांग लंबे समय से थी। अब जालंधर में किसान आंदोलन चलने तक यह दोनों ट्रेनें जंक्शन से ही चलेंगी। शुक्रवार को रेलवे ने जंक्शन पर टर्मिनेट हुई बेगमपुरा एक्सप्रेस के 185 और श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस के 74 यात्रियों के करीब 87 हजार रुपये वापस किए। टिकट रिफंड करने के लिए साधारण बुकिंग विंडो खुलवाई गईं थीं।
विज्ञापन

पंजाब दिशा की ओर जाने वाली दस ट्रेनें रद्द
रेलवे बोर्ड ने पंजाब दिशा की ओर जाने वाली सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस, गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, गुवाहाटी-अमरनाथ लोहित एक्सप्रेस और वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed