{"_id":"601af9228ebc3e4b324ddd23","slug":"three-tier-panchayat-elections-35-polling-stations-and-108-voting-places-increased-in-the-district-bareilly-news-bly435891065","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः जिले में 35 मतदान केंद्र और 108 मतदेय स्थल बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः जिले में 35 मतदान केंद्र और 108 मतदेय स्थल बढ़े
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 15 ब्लॉकों में 1622 मतदान केंद्र और 3879 मतदेय स्थल होंगेे
विज्ञापन
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की स्थिति भी अब साफ हो गई है। सभी 15 विकास खंडों में 108 नए मतदेय स्थलों को मिलाकर अब कुल 3879 मतदेय स्थल हो गए हैं, जबकि मतदान केंद्रों की संख्या 35 बढ़ने के बाद 1622 हो गई है। एडीएम (प्रशासन) वीके सिंह ने बताया कि 800 से अधिक मतदाता होने पर नए मतदेय स्थल (बूथ) बनाए गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचन कार्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 जनवरी को मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 2345948 हो गई है। इसमें 240463 नए मतदाता हैं। एक मतदेय स्थल पर 800 से अधिक मतदाता होने पर नया मतदेय स्थल बनाया गया है। विभागीय जानकारी के मुताबिक 106 नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं, इसी आधार पर 35 नए मतदान केंद्र बने हैं।

और बढ़ सकती है मतदाताओं की संख्या
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की फरवरी में घोषणा होने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब अप्रैल माह में चुनाव होने की संभावना है। मतदाता सूची को लेकर दावे और निस्तारण की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है। राज्य निर्वाचन के निर्देश पर अब डीएम के चुनावव की अधिसूचना जारी करने से पहले तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे संभावना जताई जा रही है कि मतदाताओं की संख्या में अभी और इजाफा होगा। अगर मतदाताओं की संख्या ज्यादा बढ़ती है तो मतदेय स्थल भी बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
- विकास खंड- 15
- कुल ग्राम पंचायतें- 1193
- कुल मतदाता--2345948
- मतदान केंद्र--1622
- मतदेय स्थल--3879