फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three smugglers carrying two elephant tusks arrested in Bareilly

बरेली में तीन तस्कर गिरफ्तार: एक करोड़ में तय हुआ था दो हाथी दांत का सौदा, STF ने ग्राहक बनकर पकड़ा

Wed, 18 Sep 2024 12:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Sep 2024 12:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये तस्कर दो हाथी दांत बेचने की फिराक में थे। यूपी-उत्तराखंड की एसटीएफ ने ग्राहक बनकर हाथी दांत का सौदा किया। इसके बाद जाल में फंसाकर आरोपियों को दबोच लिया।  

विज्ञापन
Three smugglers carrying two elephant tusks arrested in Bareilly
एसटीएफ ने पकड़े तीन तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी-उत्तराखंड की एसटीएफ व वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार में दो हाथी दांत ले जा रहे तीन तस्करों को मंगलवार शाम गिरफ्तार किया है। बरामद हुए दांत करीब सवा तीन फुट लंबे हैं। टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सीओ आरबी चमोली के नेतृत्व में उत्तराखंड एसटीएफ व वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्लूसीसीबी) दिल्ली की संयुक्त टीम ने बरेली की तरफ आ रहे कार सवार तस्करों का पीछा किया। सूचना पर बरेली एसटीएफ की टीम भी तस्करों का पीछा करते हुए बड़ा बाइपास होकर सीबीगंज के गांव पुरनापुर की तरफ पहुंच गई। इस दौरान तस्करों की कार एक खाई में फंस गई। एसटीएफ टीम ने घेराबंदी कर तस्करों को कार समेत पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम आदित्य विक्रम सिंह, करण सिंह और नत्था सिंह बताए। विक्रम बरेली में ग्रीन पार्क और करण बारादरी इलाके का रहने वाला है। जबकि नत्था लखीमपुर के निघासन का है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो हाथी दांत बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक बनकर पहुंची थी एसटीएफ
हाथी दांत बेचने के लिए तस्कर एक से दूसरे जिले में घूम रहे थे। वह इन्हें एक करोड़ रुपये में बेचना चाहते थे। भनक लगने पर एसटीएफ ने खरीदार बनकर डील कर ली और तस्कर फंस गए। एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सवा तीन फुट लंबे दो हाथी दांत बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। 

Trending Videos

Three smugglers carrying two elephant tusks arrested in Bareilly
दो हाथी दांत और कार बरामद - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक सात किलो वजनी हाथी दांत के लिए तस्करों को 70 लाख रुपये तक के खरीदार मिल चुके थे, पर वह कम से कम एक करोड़ रुपये में उसे बेचना चाहते थे। इस वजह से यहां-वहां भटक रहे थे। इसी दौरान संयुक्त टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

हाथी दांत आदित्य के बताए जा रहे हैं, जिसकी डीलिंग नत्था सिंह करवा रहा था। आदित्य ने पहले बहाना बनाया कि हाथी दांत उसके नाना के पुश्तैनी हैं, जिसे वह उसे दे गए। जबकि टीम मान रही है कि आरोपियों ने किसी हाथी को मारकर दांत निकाले हैं। विवेचना में सच्चाई सामने आएगी। 

एक करोड़ का बिकता है एक दांत 
दोनों ही हाथी दांत आधे टूटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक पूरा एक हाथी दांत एक करोड़ रुपये तक का बिक जाता है। इस लिहाज से किसी वयस्क हाथी की मौत के बाद उसके दांतों की कीमत दो करोड़ तक होती है। यह काफी सॉफ्ट होते हैं और आभूषण व मूर्ति बनाने में इनका उपयोग होता है। कई बार अच्छी क्वालिटी के हाथी दांत की कीमत सोने से भी महंगी होती है और यह दुर्लभ माना जाता है।

गुरुद्वारे का सेवादार है नत्था
एसटीएफ के इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नत्था सिंह नानकमत्ता गुरुद्वारे में रहता है और वहां सेवादार है। नत्था सिंह ने पूछताछ में स्वीकारा कि वह 12 साल से अधिक समय से सेवादार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed