{"_id":"86dd56227093895121b8f06b25ed7525","slug":"three-sisters-returning-from-karbala-hijacking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करबला से लौट रही तीन बहनों के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करबला से लौट रही तीन बहनों के अपहरण की कोशिश
बरेली
Updated Sun, 25 Oct 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। इज्जतनगर इलाके की तीन सगी बहनों का ऑटो चालक ने करबला से लौटते समय अपहरण करने का प्रयास किया। ऑटो चालक तीनों बहनों को सुनसान स्थान पर ले जाने की कोशिश करने लगा। लड़कियों के शोर मचाने पर लोग बचाव को आए और ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इज्जतनगर इलाके के करमपुर चौधरी निवासी एक व्यक्ति की तीन बेटियां शनिवार शाम साढ़े सात बजे के समय करबला में मोहर्रम पर हुई रोशनी देखकर लौट रही थीं। तीनों बहनों ने करमपुर चौधरी के लिए करबला से ऑटो किया। ऑटो वाला लड़कियों से अश्लील बातें करते हुए उन्हें दूसरे रास्ते पर ले जाने लगा। उसका इरादा भांपकर लड़कियों ने शोर मचा दिया। तभी राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और लड़कियों को उससे बचाया। ऑटो चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। एसओ इज्जतनगर सतेंद्र यादव ने बताया कि ऑटो चालक ने अपना नाम प्रदीप बताया है। उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।