फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people of Bareilly killed in road accident in Saudi Arabia

सऊदी में भीषण सड़क हादसे में बरेली के तीन लोगों की मौत, मक्का जाते वक्त बस में लगी आग

Sat, 19 Oct 2019 04:58 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Oct 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Three people of Bareilly killed in road accident in Saudi Arabia
सांकेतिक तस्वीर
सऊदी अरब में हुए भीषण सड़क हादसे में बरेली के तीन लोगों की मौत हो गई। बुधवार को मक्का से मदीना जा रही जायरीन की बस लोडर से टकरा गई। हादसे के बाद उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में 34 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन लोग बरेली के थे। ये रिश्ते में चाचा-भतीजा और भांजे थे। 
विज्ञापन


थाना कैंट के ठिरिया निजावत खां निवासी नौशाद पुत्र गोली खां अपने भतीजे आफताब पुत्र सफदर और उड़ला जागीर निवासी अपने भांजे जीशान उर्फ जिलानी पुत्र अबरार खां के साथ काफी समय से सऊदी अरब में रह रहे थे। 
विज्ञापन


तीनों अविवाहित थे और इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। बुधवार को नौशाद, आफताब और जीशान उमरा करने अन्य जायरीन के साथ बस से मदीना से मक्का जा रहे थे। 

मदीना से करीब 170 किमी पहले सासको रोड पर मरकज-उल-अलख में बस और लोडर के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे बस में आग लग गई। इसमें नौशाद, आफताब, जीशान समेत 34 लोगों की मौत हो गई और 50 जायरीन बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed