{"_id":"06a1305e5ea82f60dc5de4894527a651","slug":"three-people-killed-in-bike-collided-face-to-face-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आमने सामने बाइक भिड़ंत में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने सामने बाइक भिड़ंत में तीन लोगों की मौत
बरेली
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला-रामनगर। अलीगंज इलाके में गुरुवार शाम कोहरे की वजह से आमने सामने हुई बाइक भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे भी घायल हो गए।
भजनई गांव निवासी राजेश उर्फ लालू दवा लेने राजपुर कलां गांव आये थे। भजनई निवासी मजदूर मुश्ताक उनसे पहले ही राजपुर कलां में दवा लेने आया था। वापसी में राजेश उसे मिले तो मुश्ताक भी उनकी बाइक पर बैठ लिया और ये लोग भजनई की ओर चल दिए। दूसरी ओर राजपुर कलां निवासी मौलाना इकबाल अपने बच्चे फैजान और रिहान को लेकर मीरगंज के गांव तिलमास से वापस बाइक से घर लौट रहे थे। राजपुर और भजनई के बीच दोनो बाइक आमने सामने टकरा गईं। हादसे में राजेश, मुश्ताक और इकबाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इकबाल के दोनों बच्चे घायल हो गये। मुश्ताक अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच बच्चों को छोड़ गया है। राजेश अविवाहित था। इकबाल के घरवाले जान बचने की उम्मीद में उसे घर ले गए। इस वजह से उसके शव का पंचनामा देर रात तक नहीं हो सका।