{"_id":"5edf06338ebc3e43067a6196","slug":"three-people-including-two-brothers-drowned-in-sharda-river-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शारदा नदी में नहाने गए सगे भाई सहित तीन डूबे, दो शव बरामद, एक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शारदा नदी में नहाने गए सगे भाई सहित तीन डूबे, दो शव बरामद, एक की तलाश जारी
Tue, 09 Jun 2020 09:16 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के बिजुआ थाना छेत्र में सोमवार देर शाम शारदा नहर में सगे भाई सहित तीन लोग डूब गए। कड़ी मशक्कत के बाद दो लोगों के शव बरामद हो गए, जबकि तीसरे की खोजबीन अब भी जारी है।
विज्ञापन
भानपुर निवासी मोहित अवस्थी की बहन का देवर कुछ रिश्तेदारों के साथ ढकेरवा इलाके के लखाई गांव से आया हुआ था। सोमवार शाम करीब पांच बजे मोहित सभी रिश्तेदारों के साथ नहर में नहाने की योजना बनाकर अपने मौसा ढखेरवा निवासी कैलाश के घर गया और नदी की ओर चलने की जिद करने लगा।
विज्ञापन
कैलाश अपने 13 साल के बेटे छोटू के साथ जाने को तैयार हो गए। उनके साथ ही मोहित का छोटा भाई सुमित भी दतिया गांव में शारदा नदी के तट पर नहाने के लिए गए। नहाते हुए सभी लोग गहरे पानी में उतर गए और तेज धार होने के कारण डूबने लगे।
विज्ञापन
अचानक इन लोगों को डूबता देख कर कैलाश उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरे। उन्होंने मोहित के दो रिश्तेदारों को गहरे पानी से निकाल कर कम पानी में फेंक दिया। कैलाश सभी को बचा ही रहे थे कि इस बीच उनका बेटा, मोहित और उसका छोटा भाई, तीनों लोग गहरे पानी में गायब हो गए।
सोमवार देर रात मोहित और कैलाश के बेटे के शव बरामद किए गए, जबकि मोहित के भाई की तलाश अब भी जारी है।